मोदी का ना तो असर, न लहर सिर्फ जहर है: कांग्रेस प्रवक्ता

मीम अफजल ने मोदी की सुरक्षा के संबंध में सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा को सिर्फ मोदी की चिंता है, उनकी रैलियों में आने वाली जनता की नहीं। सच तो यह है कि वह बिना पीएम बने अपनी सुरक्षा व्यवस्था के दम पर पीएम की तरह दिखना चाहते हैं। गौर हो कि इसके पहले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश में मोदी को हवा से भरा हुआ गुब्बारा बताया था और कहा था कि वह चुनाव हार जाते हैं तो उनके लिए सबकुछ खत्म हो जाएगा।
मीम अफजल ने राजबब्बर द्वारा दिये गये बयान पर भी सफाई दी और कहा कि राज ने सिर्फ मोदी और कसाब का उदाहरण दिया था बल्कि तुलना नहीं की थी। जैसे मोदी ने कुत्ते वाले बयान पर सफाई दी थी। इसमें कुछ भी गलत नहीं था।
जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं कांग्रेस नेताओं के मोदी पर जुबानी हमले बढ़ते जा रहे हैं। कुछ कांग्रेसी नेताओं का मानना है कि मोदी का प्रभाव जनता में है तो कुछ इसे नकार रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications