माकन से पंगा नहीं, बस दिल नहीं किया चुनाव लड़ने का: अरविंदर सिंह लवली

नई दिल्ली। जहां दिल्ली चुनावों की बिसात काफी रोचक होती जा रही है और आप पार्टी और बीजेपी ने पूरा जोर लगा दिया है इस चुनावी जंग को जीतने के लिए वहीं दूसरी ओर दिल्ली कांग्रेस इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली के चुनाव ना लड़ने के फैसले से कांग्रेस के अंदर चल रहे मतभेद को उजागर कर दिया है। हालांकि दिल्ली कांग्रेस इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि वो चुनाव लड़ने नहीं जा रहे हैं, यह उनका निजी फैसला है, उन्होंने किसी से मतभेद के चलते यह कदम नहीं उठाया है।

No differences with Ajay Maken: Arvinder Singh Lovely

आपको बता दें कि ऐसी खबरें आयी हैं कि अजय माकन को विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रमुख बनाए जाने की वजह अरविंदर सिंह लवली नाराज है, हालांकि उन्होंने रविवार को कहा कि इसमें खफा होने वाली कोई बात नहीं है। अजय माकन को मेरी ही सिफारिश पर चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, मैं बहुत आभारी हूं कि मेरी पार्टी को लगता है कि मैं दिल्ली चुनाव संभाल लूंगा। कांग्रेस लवली से बहुत बड़ी है और हमें सिर्फ गांधी नगर नहीं, पूरी दिल्ली जीतनी है।

मालूम हो कि लवली दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने गढ़ गांधी नगर विधानसभा सीट से नहीं लड़ेंगे, बल्कि पार्टी का कामकाज ही देखेंगे। लवली ने कहा कि दिल्ली में पार्टी का नेतृत्व एकजुट है, साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि गांधीनगर विधानसभा के लोग कांग्रेस को ही वोट देंगे। गौरतलब है कि 7 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव होने वालें हैं। वोटो की गिनती 10 फरवरी को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+