मोदी सरकार के पक्ष में वोट के लिए व्हिप जारी करना गलती थी: शिवसेना

नई दिल्ली। शिवसेना ने कहा है कि विश्वास मत में अपने सांसदों को सरकार के पक्ष में वोट करने के लिए व्हिप जारी करना एक गलती थी। महाराष्ट्र और केंद्र में भाजपा के साथ सरकार में सहयोगी शिवसेना की ओर से बताया गया है कि पार्टी अध्यक्ष ने कोई व्हिप जारी नहीं की थी और ना ही इसको लेकर कुछ तय हुआ था। सांसदों को व्हिप जारी किया जाना एक मिस्टेक थी। शुक्रवार को सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के वक्त शिवसेना ने संसद का बायकॉट किया था।

no confidence motion Shiv Sena says Issuing whip to support Modi govt was mistake

शिवसेना के एमपी चंद्रकांत खेरे ने व्हिप जारी कर पार्टी सांसदों को सदन में रहने को कहा था। इस व्हिप के जारी होने के कुछ घंटों के बाद शिवसेना ने इस पर अपना स्टैंड बदल दिया था। शुक्रवार सुबह पार्टी ने सांसदों से सदन में ना जाने को कहा था। खेरे ने कहा था कि किसी ने उनके हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल कर ये व्हिप जारी किया।

शुक्रवार को विपक्ष ने अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया, तो सरकार की ओर से इसका जवाब दिया गया। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में सिर्फ 126 वोट ही मिले जबकि इसके खिलाफ 325 वोट पड़े और इस तरह सदन ने नरेंद्र मोदी सरकार में विश्वास प्रकट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+