'नॉर्थ ईस्ट की सारी समस्या कांग्रेस के तुष्टिकरण के साथ शुरू हुई', सिंधिया का विपक्ष पर वार
Jyotiraditya Scindia on No-Confidence Motion: मानसून सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को जवाब देते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट की सारी समस्या कांग्रेस के तुष्टिकरण के साथ शुरू हुई है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को विपक्ष पर कटाक्ष किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि, जब आपकी सरकार सत्ता में थी और मणिपुर जल रहा था तब क्या हुआ था।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ''वे (कांग्रेस) कहते हैं नफरत की दुकान में मोहब्बत की दुकान लाएंगे। इनकी दुकान भ्रष्टाचार, झूठ, तुष्टिकरण, अहंकार की दुकान है। यह केवल दुकान का नाम बदलते हैं लेकिन सामान वही रहेता है।''
मणिपुर पर सिंधिया ने कसा तंज
ज्योतिरदतिया सिंधिया ने कांग्रेस से पूछा, "आप पूछ रहे थे कि मणिपुर के सांसद क्यों नहीं बोल रहे हैं। जब आपकी सरकार सत्ता में थी और मणिपुर जल रहा था तो सांसद क्या कह रहे थे।"
ज्योतिरदतिया सिंधिया ने जब अधीर रंजन चौधरी की बातों का विरोध किया तो विपक्ष ने संसद सत्र से वॉकआउट कर दिया। इस वॉकआउट पर सिंधिया ने कहा, "उन्हें अपने अविश्वास मत पर भरोसा नहीं है। देश की जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब वे सदन छोड़ रहे हैं।"
'20 सालों में मैंने ऐसा नहीं देखा...'
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ''जो हम प्रजातंत्र के मंदिर में देख रहे हैं, देश की विचारधारा निर्मित की जाती है। इस मंदिर से 140 करोड़ जनता अपनी प्रेरणा लेती है। लेकिन इन लोगों को न देश की चिंता है, न राष्ट्रपति पद की चिंता की है। मैंने 20 सालों में ऐसा पहले कभी नहीं देखा है। इन लोगों को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। ये ना संसद में बात सुनने को तैयार हैं और न जनता की बात सुनने को तैयार हैं।''
'पीएम मोदी के लिए जो बोला, उसके लिए देश के सामने माफी मांगे'
विपक्ष द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर माफी की मांग करते हुए, सिंधिया ने कहा, "मैं 20 साल से संसद में हूं लेकिन कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। पीएम मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए इन्हें देश के सामने माफी मांगनी चाहिए।''
राहुल गांधी पर भी सिंधिया ने कसा तंज
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ''कल राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री मणिपुर को भारत का हिस्सा नहीं मानते। मैं बताना चाहुंगा कि प्रधानमंत्री ने उत्तर-पूर्व को विश्व के साथ जोड़ने का काम किया है... भारत को अलग-अलग टुकड़ों में देखने की विचारधारा आपकी है, हमारी नहीं।''
गरीबों और किसानों के लिए केंद्र द्वारा उठाए गए कल्याणकारी कदमों के बारे में बात करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'डबल इंजन का मतलब डबल विजन है।'












Click it and Unblock the Notifications