अविश्वास प्रस्ताव: बीजद और अन्नाद्रमुक ने जारी किए व्हिप, सांसदों को लोकसभा में मौजूद रहने को कहा
नई दिल्ली। शुक्रवार को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। इसके लिए बीजू जनता दल और अन्नाद्रमुक ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर शुक्रवार को संसद में मौजूद रहने को कहा है। वहीं शिवसेना ने भी पार्टी सांसदों को व्हिप जारी कर दिया है। अन्नाद्रमुक के 37, बीजद के 20 और शिवसेना के 18 सांसद हैं।

इससे पहले बुधवार को ही कई पार्टियां अपने सांसदों को व्हिप जारी कर शुक्रवार को संसद में रहने को कह चुकी हैं। इनमें भाजपा और तृणमूल कांग्रेस भी शामिल हैं। बुधवार से शुरू हुए संसद के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसे लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मंजूर कर लिया। शुक्रवार को लोकसभा में इस पर बहस होगी।
2003 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव के 15 साल बाद यह पहला मौका है जब केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को मंजूर किया गया है। सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि वो आराम से बहुमत साबित कर देंगे और इसको लेकर कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं विपक्ष का कहना है कि उनके पास संख्या बल है और वो सदन में अपनी ताकत दिखाएगा।












Click it and Unblock the Notifications