राहुल गांधी ने लोकसभा में सिर्फ झूठ बोला, जिसे हम सबने देखा: स्मृति ईरानी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने झूठ करार दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी ने आज लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा प्रचारित झूठ को देखा, उनके पास कोई सबूत नहीं, लेकिन नकारात्मक राजनीति है। ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी अपनी नकारात्मक राजनीति की कीमत लगातार चुनावों में हारकर चुका रहे हैं।

No Cofidence Motion Smriti Irani says We witnessed lies propagated by Rahul Gandhi in Lok Sabha

राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि पूरे देश ने अभी देखा है। मैंने प्रधानमंत्री के बारे में साफ-साफ बोला है और प्रधानमंत्री अपनी आंख मेरी आंख में नहीं डाल सकते हैं। कभी इधर देख रहे थे, कभी उधर देख दे रहे थे। देश को समझ आ गई है बात।

राहुल ने अपने भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री ने राफेल का दाम 1600 करोड़ कर दिया। रक्षामंत्री ने कहा कि फ्रांस के बीच सीक्रेसी पैक्ट है लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति ने मुझसे कहा कि ऐसा कोई पैक्ट नहीं है। प्रधानमंत्री जी के दबाव में आकर निर्मला सीतारमण जी ने देश से झूठ बोला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद को देश का चौकीदार कहा लेकिन अमित शाह के पुत्र की कंपनी की हजारो गुना तरक्की पर कुछ नहीं बोले।

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ सूट बूट वाले 15-20 लोगों से बात करते हैं। गरीबों की बात नहीं पहुंचती है। छोटे बिजनेस वालों की जेब में हाथ डालकर आपने उनका पैसा छीन लिया। इस सच्चाई को बदला नहीं जा सकता. जियो के लिए प्रधानमंत्री विज्ञापन करते हैं, उनका फोटो आता है लेकिन गरीबों के लिए उनके दिल में थोड़ी सी भी जगह नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+