मध्यप्रदेश: मंत्रियों के बंगलों पर करोड़ों खर्च, लेकिन आंगनवाड़ी के लिए बजट नहीं

भोपाल: मध्यप्रदेश में 20,000 से ज्यादा आंगनवाड़ी केंद्रों में ताला लगने की नौबत आ गई है। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने इनके किराए के लिए 42 करोड़ रुपये की राशि मंजूर नहीं की है। वहीं दूसरी तरफ 15 साल बाद सूबे में सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार मंत्रियों के बंगले को चमकाने में जमकर पैसा बहा रही है। सरकार ने उनकी सजावट और मरम्मत के लिए सरकारी खजाना खोला हुआ है। बीजेपी विधायक के विधानसभा सत्र में पूछे गए सवाल के जवाब से ये पता चला है।

मध्यप्रदेश में मंत्रियों के बंगले पर करोड़ों खर्च

मध्यप्रदेश में मंत्रियों के बंगले पर करोड़ों खर्च

मध्यप्रदेश में विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नरोत्तम मिश्रा के पूछे गए सवाल के जवाब में पता चला है कांग्रेस सरकार ने मंत्रियों के बंगले को सजाने में 3 करोड़ 68 लाख रुपए खर्च किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 45,30,606 लाख रुपये चार इमली स्थित सूबे के वित्त मंत्री तरुण भनोट के बंगले को सजाने में खर्च हुए। वहीं दूसरे नंबर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा हैं। इनके बंगलों की मरम्मत, साज सजावट पर 33.80 लाख रुपये से अधिक खर्च हुए हैं।

नरोत्तम ने साधा निशाना

नरोत्तम ने साधा निशाना

वहीं सूबे के सीएम कमलनाथ के बंगले की मरम्मत और सजावट पर र 33.80 लाख रुपये से अधिक खर्च हुए। बंगलों में खर्च के मामले में उनका तीसरा नंबर है। मंत्रियों के बंगलों पर पुनर्निर्माण-मरम्मत-फेसलिफ्ट कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च करने के मुद्दे पर बीजेपी विधायक नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक तरफ सरकार कहती है कि पिछली सरकार ने खजाना खाली छोड़ दिया वही दूसरी ओर यह मंत्रियों के बंगलों के रंग रोगन पर करोड़ों खर्च रही है।

एमपी पर भारी कर्ज

एमपी पर भारी कर्ज

मंत्रियों के बंगलों की मरम्मत और साज-सजावट पर खर्चे को लेकर सरकार निशाने पर है। हाल ही मध्यप्रदेश का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री तरुण भनोट ने बताया था कि मध्यप्रदेश पर 31 मार्च 2018 तक 1,52,745 करोड़ रुपए का कर्ज था। उन्होंने अनुमान लगाया था कि 31 मार्च 2019 तक 1,80,988 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। गौरतलब है कि कांग्रसे ने करीब डेढ़ दशक के बाद बीजेपी से सत्ता की गद्दी पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में छीनी थी। लेकिन उसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार वापसी करते हुए 29 में से 28 लोकसभा सीटें जीती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+