DDCA: केजरीवाल के आयोग ने ही जेटली को पाक-साफ कहा!
नई दिल्ली। इन दिनों दिल्ली की सियासत में डीडीसीए मुद्दा उबल रहा है, जिसके चपेटे में विरोधियों की भरपूर कोशिश हो रही है देश के वित्त मंत्री अरूण जेटली को लेने की। इस मु्दद्दे को विवादित किया है आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने।
लेकिन अब शायद केजरीवाल के मुसीबत खड़ी हो सकती है क्योंकि डीडीसीए घोटाले की जांच के लिए गोपाल सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता में बने जांच आयोग ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को क्लीन चिट दे दी है। मालूम हो कि यह आयोग खुद केजरीवाल ने बनाया था। एनडीटीवी के मुताबिक बतौर डीडीसीए अध्यक्ष अरुण जेटली पर किसी तरह की धोखाधड़ी का मामला नहीं पाया गया है। यह रिपोर्ट 247 पन्नों की है जिसमें जेटली का नाम ही नहीं है।
केजरीवाल के आयोग ने ही जेटली को पाक-साफ कहा!
मालूम हो कि पिछले दिनों जबकेजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के दफ़्तर पर सीबीआई ने छापा मारा था तब केजरीवाल ने कहा था की यह छापेमारी केन्द्र सरकार के इशारे पर हुई है और इसी कारण सीबीआई ने उनके दफ्तर पर छापा मारा था क्योंकि वो डीडीसीए की फाइल ले जाना चाहते थे जिसमें जेटली के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है।
अब इस बारे में आपका क्या कहना है अपनी बात नीचे के कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें...।













Click it and Unblock the Notifications