Article 370: देश की गोल्डन गर्ल ने कहा- 'लठ गाड़ दिया, धुम्मा ठा दिया'
नई दिल्ली। आज राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर राज्य में लागू धारा 370 को हटाने का प्रस्ताव पेश कर दिया है, जिसके मुतबिक अनुच्छेद 370 के सभी खंड जम्मू कश्मीर में लागू नहीं होंगे। इसके हटने के बाद से जम्मू कश्मीर राज्य को मिला विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो जाएगा, अब जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। लद्दाख एक अलग राज्य बना दिया गया है, जिसके बाद विपक्ष ने हंगामा जारी कर दिया है।

धारा 370
जबकि इसके बाद से ही देश भर से तमाम दिग्गज हस्तियां सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपना विचार रख रही हैं। देश की मशहूर महिला पहलवान बबीता फोगट ने कश्मीर मुद्दे पर ट्वीट कर लिखा, 'लठ गाड़ दिया। राष्ट्रमंडल गेम्स में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर भारत की गोल्डन गर्ल बबीता फोगाट ने ट्वीट में लिखा, 'लठ गाड़ दिया, धुम्मा ठा दिया।'
'भारतीय लोकतंत्र का काला दिन'
जबकि वहीं ओलंपिक मेडलिस्ट और पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी सरकार के इस फैसले की तारीफ की है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 पर ऐतिहासिक फैसले के बाद इसपर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। इसे लेकर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र का काला दिन है।

'भारत सरकार के इरादे स्पष्ट हैं'
भारत सरकार के इरादे स्पष्ट हैं, वे चाहते हैं कि जम्मू कश्मीर के लोग आतंकित हों। कश्मीर पर भारत अपने वादों को निभाने में विफल हो चुका है। भारत सरकार की अनुच्छेद 370 को रद्द करने का एकतरफा निर्णय गैरकानूनी और असंवैधानिक है जो भारत को जम्मू-कश्मीर में एक व्यावसायिक शक्ति बना देगा।












Click it and Unblock the Notifications