Nivar Cyclone: तमिलनाडु और पुडुचेरी में कल होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित

Nivar Cyclone: तमिलनाडु, पुडुचेरी में कल होने वाली यूजीसी नेट स्ठगित

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में कल (26) होने वाली सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा 2020 को स्थगित कर दिया है। दोनों राज्यों में निवार तूफान के चलते पैदा हुए असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए एनटीए ने ये फैसला लिया है। एनटीए की ओर से कहा गया है, यूजीसी नेट परीक्षा (गणित विज्ञान और रसायन विज्ञान) जो कि 26 नवंबर को होनी निर्धारित है। पुडुचेरी और तमिलनाडु के परीक्षा केंद्रों पर स्थगित की जा रही है। परीक्षा की नई तारीख को लेकर जल्दी ही जानकारी दी जाएगी।

Recommended Video

      Cyclone Nivar: Chennai Airport ने कैंसिल की 26 फ्लाइट, कई ट्रेनें भी रद्द | वनइंडिया हिंदी
      sxxs

      बता दें कि यूजीसी नेट जून 2020 की परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 19, 21 और 26 नवंबर 2020 को होना निर्धारित है। बंगाल की खाड़ी से उठे निवार तूफान की वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी में जनजीवन पटरी से उतर गया है, ऐसे में एनटीए ने ये फैसला लिया है।

      निवार के चलते तमिलनाडु और पुडुचेरी में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। तूफान के चलते चेन्नई में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिसका असर ट्रेन और विमान सेवाओं पर भी पड़ा है। चेन्नई एयरपोर्ट की ओर से जानकारी दी गई है कि 26 फ्लाइट तूफान की वजह से रद्द हुई हैं। इसमें कुछ फ्लाइट चेन्नई में उतरनी थीं। वहीं जो फ्लाइट यहां से दूसरे शहरों को जानी थीं, उन्हें भी तूफान को देखते हुए रद्द कर दिया है। कुल 26 फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी एयरपोर्ट की ओर से दी गई है। एयरपोर्ट को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

      निवार तूफान आज रात तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकराएगा। इस दौरान 100 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तूफान से निपटने के लिए तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में 1200 रेस्क्यू ट्रूपर्स तैनात किए गए हैं। तूफान आने से पहले ही तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस चक्रवाती तूफान को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने फोन पर बात की है और हालात के बारे में पूछा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+