नित्यानंद के कैलासा ने मनाया प्राण प्रतिष्ठा का जश्न, ऐसे किया रामलला का स्वागत
Nityanand's KAILASA celebrates Ram Pran Pratistha: अयोध्या के राम मंदिर में कल भव्य समारोह में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान पूरे देशभर में उत्सव मनाया गया। इस दौरान रामलला के आगमन का उत्सव, हिंदु प्रथमराष्ट्र - यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलास में भी मनाया गया। कैलास राष्ट्र ने एक प्रेस रिलीज जारी कर के बताया कि अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन, कैलास के विश्व भर मे स्थापित सभी मंदिरों में उत्सव मनाया गया।
उन्होंने लिखा, "अयोध्या राम प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक अवसर पर, जब पूरी दुनिया भगवान श्री रामचन्द्र प्रभु के अवतार को देखने के लिए एकजुट हो रही है, कैलासा भगवान श्री राम के प्रति अपनी प्रार्थना और भक्ति प्रस्तुत करता है।"

प्रेस रिलीज में बताया गया कि कैलासा के वैश्विक मंदिरों ने हिंदू धर्म के सर्वोच्च पोंटिफ द्वारा जारी आदेशों का पालन करते हुए भगवान श्री रामचंद्र प्रभु के सम्मान में विभिन्न पारंपरिक अनुष्ठान और श्री राम पूजा की। दुनिया भर में, 34 वैश्विक मंदिर, सैकड़ों शाखाएं और हजारों भक्त इस पवित्र कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए।
प्रेस रिलीज में बताया गया, "इस उत्सव को मनाने के लिए, दुनिया भर से भक्तों ने भव्य समारोहों को देखने के लिए आध्यात्मिक तीर्थयात्रा के लिए अयोध्या की यात्रा की। दुनिया भर के कैलावासियों ने दीपक जलाए और भगवान राम के सम्मान में आध्यात्मिक उपवास, श्री राम निराहार मनाया।"
यह भी देखें: Ram Mandir Impact: राम मन्दिर का चुनावों पर कितना असर पड़ेगा?
उन्होंने आगे कहा, "कैलासा ने भगवान राम के दिव्य नाम का जाप करते हुए अखंड श्री राम नाम जप का आयोजन किया और मुक्तिकोपनिषद का जाप किया जो स्वयं भगवान राम द्वारा प्रकट किया गया था और उनके द्वारा हनुमान को दिया गया था।"
अपने प्रेस नोट में कैलासा ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित सभी भारतियों और रामलला के आगमन का उस्तव मनाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।
यह भी देखें: प्राण प्रतिष्ठा में जुटे भक्त लेकिन बिखर गई विपक्ष? कहीं हुई आरती, किसी ने निकाला मार्च ऐसा रहा अलायंस का हाल












Click it and Unblock the Notifications