भाजपा को हराने के लिए सभी पार्टियों को होना होगा एकजुट-नीतीश
नई दिल्ली। बिहार में जिस तरह से महागठबंधन ने भाजपा की तीसरे नंबर की पार्टी बना दिया, ठीक उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में नीतीश कुमार कुछ करिश्मा करना चाहते हैं।

नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वाहन किया है। उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है, अगर भाजपा को हराना है तो सभी गैर बीजेपी पार्टियों को एकजुट होना पड़ेगा।
नीतीश कुमार ने कहा कि अलग-अलग चुनाव लड़ने से जीत हासिल नहीं की जा सकती है। अगले लोकसभा चुनाव में सभी पार्टियों को एकजुट होना पड़ेगा।
आरएसएस पर हमला बोलते हुए नीतीश ने कहा कि आज जो भगवा झंडा फहराते हैं तिरंगे की बात करते हैं। भारत माता की जय के मुद्दे पर बोलते हुए नीतीश ने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि आरएसएस का देश की स्वतंत्रता आंदोलन में क्या योगदान है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बारे में बोलते हुए नीतीश ने कहा कि पार्टी की रीढ़ अटल बिहारी वाजपेयी, एल के आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को पार्टी ने किनारे कर दिया है। इस समय सत्ता में वो लोग हैं जो धर्म निरपेक्ष नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications