बिहार के मधेपुरा में नीतीश सरकार की मंत्री बीमा भारती के बेटे की पिटाई
नई दिल्ली- बिहार के मधेपुरा जिले में नीतीश कुमार सरकार में मंत्री बीमा भारती के बेटे राज कुमार की रविवार सुबह कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। मधेपुरा के एसपी संजय कुमार के मुताबिक भटगामा गांव के पास लोगों के एक ग्रुप ने राज कुमार और उसके चचेरे भाई संजय कुमार की पिटाई की। इन दोनों को चौसा प्राइमरी हेल्थ सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की है।
Recommended Video

पुलिस एफआईआर के मुताबिक राज कुमार अपने दोस्त को श्रीपुर गांव में छोड़कर जब अपने घर लौट रहा था, तब तीन लोगों ने उसकी एसयूवी रोक दी और उसे और उसके चचेरे भाई पर रिवॉल्वर के हत्थे से हमला बोल दिया। राज कुमार की शिकायत के मुताबिक उसपर पूर्व गांव प्रधान सुशील यादव के रिश्तेदारों और उसके लोगों ने हमला किया है।
इस बीच राज्य की गन्ना उद्योग मंत्री बीमा भारती ने अपने बेटे की पिटाई की वारदात में शामिल आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने ये भी कहा है कि हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
मंत्री बीमा भारती के मुताबिक, "क्या इस तरह से एक बच्चे की पिटाई की जाती है? क्या सड़क पर गाड़ी चलाने पर पाबंदी है?" बीमा भारती पूर्णिया जिले की रुपौली विधानसभा क्षेत्र से सत्ताधारी पार्टी जेडीयू की ही विधायक हैं। इस घटना ने नीतीश सरकार में राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं कि जब राज्य में सत्ताधारी पार्टी की मंत्री का बेटा ही सुरक्षित नहीं है तो फिर आम जनता किसके भरोसे रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications