चौथे चरण में हैट्रिक और सिक्सर दोनों होगा : गिरिराज सिंह
पटना (मुकुंद सिहं)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने आज हो रहे चौथे चरण के चुनाव पर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि चौथा चरण का चुनाव भी एनडीए के पक्ष में ही रहेगा। एनडीए के लिए चौथा चरण तीसरे चरण के चुनाव से भी अच्छा रहेगा क्योंकि इसमें हैट्रिक होगी और सिक्सर भी होगा।
साथ ही एक बार फिर लालू यादव पर पलटवार करते हुए लालू की ओर से दिए गए बयानों का करारा जवाब दिया। गिरिराज ने कहा कि लालू यादव बीजेपी नेताओं को जेल भेजने की बात करते हैं, पहले वो खुद को तो जेल जाने से बचा लें। उन्होंने कहा कि बड़े भाई और छोटे भाई पहले अपनी चिंता करें फिर हमारे बारे में सोचें।
वहीं गिरिराज ने आज हो रहे चौथे चरण के चुनाव पर कहा कि चौथा चरण का चुनाव भी एनडीए के पक्ष में ही रहेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए के लिए चौथा चरण तीसरे चरण के चुनाव से भी अच्छा रहेगा क्योंकि इसमें हैट्रिक होगी और छक्का भी लगेगा ।













Click it and Unblock the Notifications