22 फरवरी को नीतीश कुमार दोबारा बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
पटना। बिहार में मांझी कांड के बाद नीतीश कुमार 22 फरवरी को बिहार के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार ने आज जीतन राम मांझी के इस्तीफे के बाद राज्यपाल से मुलाकात करके अपनी पद की दावेदारी प्रस्तुत की।

वहीं मांझी ने इस्तीफा देते वक्त कहा था कि उन्हें और विधायकों को जान से मारने की धमकी भी दी गयी थी। उन्होंने विधानसभा के अध्यक्ष पर भेदभाव का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि नीतीश ने मुझे रबर स्टॉप मुख्यमंत्री बनाया था जिसकी वजह से मैं कुंठा में था।
वहीं इससे पहले मांझी के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने भावना में बहकर त्यागपत्र दिया था और मांझी को मुख्यमंत्री बनाया। इस गलती के लिए बिहार के लोगों से माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का विश्वास भी देता हूं।
नीतीश ने कहा कि अगर मुझे मौका मिला तो अपने सुशासन एजेंडे के अनुरूप काम करूंगा। मैं उसी तरह राज्य की सेवा करूंगा, जिस तरह पहले साढ़े आठ साल तक किया।












Click it and Unblock the Notifications