छठ मईया की पूजा के बाद नीतीश लेंगे सीएम पद की शपथ

पटना। बिहार में जोरदार वापसी करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार अब छठ के बाद सीएमपद की शपथ लेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए जेडीयू ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ 36 सदस्यीय कैबिनेट छठ पर्व के बाद शपथ ग्रहण करेगा।

गौरलतब है कि छठ बिहार का सबसे बड़ा और लोकप्रिय त्योहार है। खबर तो यह भी है कि नीतीश के नये कैबिनेट में लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से 16 मंत्री, जद (यू) से 15 मंत्री और कांग्रेस से पांच मंत्री शामिल होंगें।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में राजद 80 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जिसके बाद जद (यू) को 71 व कांग्रेस को 27 सीटें मिली हैं।आपको बता दें भाजपा के साथ मिलकर वर्ष 2005 में बिहार की कमान संभालने वाले नीतीश कुमार अब पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+