Lok Sabha Election 2024: ममता के बाद नीतीश कुमार ने कहा, 'समय से पहले हो सकते हैं लोकसभा चुनाव'

Nitish Kumar latest news: 2024 के लोकसभा चुनाव में भले ही अभी 6 महीने का वक्त बाकी हो, लेकिन विपक्ष की तरफ से लगातार बयान दिए जा रहे हैं कि केंद्र की मोदी सरकार समय से पहले आम चुनाव करा सकती है।

सोमवार को सबसे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें इस बात का शक है कि लोकसभा चुनाव दिसंबर में हो सकते हैं और अब बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी ऐसा ही दावा किया है।

bihar cm nitish kumar

नीतीश कुमार ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, '2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव किसी भी वक्त हो सकते हैं। ये जरूरी नहीं है कि अगले लोकसभा चुनाव समय से ही हों। बिहार में हम लोग अच्छा काम कर रहे हैं, जिससे लोगों को फायदा हो रहा है और इसीलिए भाजपा के लोग परेशान हो रहे हैं। मेरा काम है ज्यादा से ज्यादा विपक्ष के दलों को एकजुट करना, व्यक्तिगत तौर पर मेरी कोई इच्छा नहीं है।'

भाजपा ने बुक करा लिए हैं सारे हेलीकॉप्टर: ममता बनर्जी
आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को कोलकाता में आयोजित टीएमसी यूथ विंग की रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा के चुनाव दिसंबर में करा सकती है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि भाजपा ने सभी हेलीकॉप्टर अभी से बुक करा लिए हैं। भाजपा नहीं चाहती कि किसी और पार्टी को हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार करने का मौका मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+