नीतीश कुमार बोले, जेडीयू-बीजेपी गठबंधन सिर्फ बिहार में, राष्ट्रीय स्तर पर हम साथ नहीं
Recommended Video

पटना। बिहार में एक साथ सरकार चला रहे बीजेपी और जेडीयू के बीच क्या सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? ये सवाल इसलिए उठे हैं क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि बीजेपी और जेडीयू केवल बिहार में एक साथ हैं और मिलकर काम कर रहे हैं। हालांकि बिहार के बाहर गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी और जेडीयू के बीच कोई गठबंधन नहीं हुआ है।

नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान
दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर जेडीयू की ओर से लगातार ये दबाव बनाया जा रहा है कि बिहार में उनकी पार्टी को ज्यादा से ज्यादा सीटें मिल सकें। इसको लेकर जेडीयू की ओर से पार्टी नेताओं के कई बयान सामने आए हैं। हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी तक इस मुद्दे पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन सोमवार को उन्होंने जिस तरह से बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को लेकर अपनी बात रखी, इसे बेहद अहम माना जा रहा है।

नीतीश बोले- राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जहां तक बीजेपी के साथ हमारे राजनीतिक संबंधों की बात है, तो मैं यह कहना चाहता हूं कि आप किसी एक पार्टी से एक जगह पर गठबंधन करें तो उन्हें पीछे छोड़कर किसी अन्य पार्टी के साथ किसी अन्य जगह पर मिलना संभव नहीं है। जब आप एक राजनीतिक पार्टी चलाते हैं तो आपको अपनी पार्टी से जुड़े लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखना होगा।

'एक देश एक चुनाव' पर क्या बोले बिहार के सीएम
'एक देश एक चुनाव' के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम वैचारिक आधार पर इसका पक्ष लेते हैं, लेकिन आज इसके लिए अनुकूल स्थिति नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव को भूल जाइए, ऐसा 2024 में भी संभव नहीं है। इसके लिए कई तरह के प्रावधानों को त्यागना होगा। मैं यह कह देना चाहता हूं कि 'एक देश एक चुनाव' के लिए देशभर में माहौल बनाने की जरूरत है तभी कहीं भविष्य में यह संभव हो सकेगा।











Click it and Unblock the Notifications