JDU ने एनडीए उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को दिया समर्थन
JD-U ने एनडीए उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को दिया समर्थन
नई दिल्ली, 16 जुलाई: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ भारत के उपराष्ट्रपति के आगामी चुनाव के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से उम्मीदवार होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को ये घोषणा की लेकिन अभी विपक्षी पार्टियों ने अपने उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। वहीं भाजपा के इस ऐलान के तुरंत बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को जदयू का समर्थन किया।

बता दें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ राजस्थान के एक जाट नेता रहे हैं उनके नाम की उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर घोषणा करते हुए, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धनखड़ को "किसान-पुत्र" बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की थी।
जनता दल-यूनाइटेड ने पहले ही एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा कर दी थी। नितीश कुमार ने एनडीए की राष्ट्रपति पद के लिए मुर्मू की उम्मीदवारी पर खुशी जताई थी।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की घोषणा के तुरंत बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा
"किसान पुत्र जगदीप धनखड़ जी अपनी विनम्रता के लिए जाने जाते हैं। वह अपने साथ एक शानदार कानूनी, विधायी और गवर्नर करियर लेकर आए हैं। उन्होंने हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचितों की भलाई के लिए काम किया है। खुशी है कि वह हमारे वीपी उम्मीदवार होंगे।












Click it and Unblock the Notifications