नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने की पीएम मोदी की तारीफ,कहा अच्छा काम किया है
नीतीश कुमार के बेटे ने की पीएम मोदी की तारीफ,कहा अच्छा काम किया है
पटना। लोकसभा चुनाव 2019(Lok Sabha Elections 2019) के आखिरी चरण में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बेटे निशांत के वोट डाला। इस दौरान नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि मोदी जी ने अच्छा काम किया है।

एक निजी चैनल के साथ बाचतीच के दौरान निशांत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और हमारे पिता नीतीश कुमार की पार्टी की गठबंधन सरकार देश में और राज्य में लगातार विकास कर रही है। उन्होंने पीएम के कामों की तारीफ की और कहा कि ये डेमोक्रेसी है, जिसमें जनता सब जानती है।
नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार ने कहा है कि वह कभी भी पिता की तरह राजनीति में नहीं आएंगे बल्कि आजीवन अपना जीवन अध्यात्म में समर्पित कर चुके हैं। उन्होंने अपने पिता के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार में बिजली, सड़क, पानी, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं चीजों को बारीकी से नहीं जानता, लेकिन पिछले 13 सालों से मेरे पिता विकास में लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications