CAA प्रोटेस्ट: नीतीश कुमार बोले- मैं गारंटी देता हूं, अल्पसंख्यकों के साथ कुछ गलत नहीं होगा
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को गया में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून पर मचे बवाल पर कहा कि मैं गारंटी देता हूं कि अल्पसंख्यकों के साथ कुछ गलत नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि सीएए के विरोध में बिहार में भी विपक्षी पार्टियों ने विरोध प्रदर्शन किया, कई स्थानों पर उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की। वाम दल के समर्थन में उतरी पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में जमकर बवाल काटा।

गया में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे नीतीश कुमार ने अपने भाषण में कहा कि हम बारे में नहीं सोचते कि कौन किस वजह से किसको भड़का रहा है। हम समाज के हर वर्ग के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं आपसे एक दूसरे के लिए सद्भाव, बंधुत्व और सम्मान बनाए रखने की अपील करता हूं। मैं गारंटी देता हूं कि अल्पसंख्यकों के साथ कोई गलत नहीं किया जाएगा।
पवन वर्मा ने दिए JDU छोड़ने के संकेत
नागरिकता संशोधन कनून को समर्थन देने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज चल रहे जनता दल यूनाइटेड (जडयू) नेता और राज्यसभा सांसद पवन वर्मा ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा की में आने वाले कुछ दिनों में मैं इस पर फैसला ले सकता हूं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मेरा अब पार्टी में बने रहना और भी मुश्किल होता जा रहा है। गौरतलब है कि पवन वर्मा नागरिकता संशोधन कनून के खिलाफ हैं उनके अलावा प्रशांत किशोर पर इस पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। पवन वर्मा ने सीएए और एनआरसी को एक ही सिक्के का दो पहलू बताया है। उन्होंने आगे कहा कि नए कानून का समर्थन जदयू के सिद्धांतों का उल्लंघन है वह इस बात से बेहद निराश हैं और अब नीतीश से उनका मोहभंग हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications