नीतीश कुमार के मंत्री ने बताया कौन सी जाति से आते हैं भगवान शिव

पटना: बिहार में नीतीश कुमार के खनन और भूतत्व मंत्री बृजकिशोर बिंद ने भगवान शिव की जाति बताई है। उन्होंने शिव की जाति का उल्लेख करते हुए बताया कि भगवान शिव बिंद जाति से आते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कोई गलत नहीं कहा है, यह पुराणों में भी लिखा है कि भगवान शिव बिंद जाति के हैं। वो पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों को रहे हैं।

नीतीश कुमार के मंत्री ने शिव की जाति बताई

नीतीश कुमार के मंत्री ने शिव की जाति बताई

बिहार की राजधानी पटना में राज्यपाल फगू चौहान का अभिनंदन और स्वागत समारोह रखा गया था। इस कार्यक्रम में बीजेपी और जेडीयू के कई नेता मौजूद थे। इसी दौरान बृजकिशोर बिंद ने कहा कि शंकर भगवान बिंद जाति के थे। उन्होंने अपनी बात की पुष्टि करने के लिए पुराण का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि शिव पुराण भाग 2 अध्याय 36 पारा 4 में लिखा हुआ है कि शंकर भगवान जाति के बिंद थे।

मंत्री ने दिया पुराण का हवाला

मंत्री ने दिया पुराण का हवाला

बृजकिशोर बिंद ने कहा कि प्राचीन भारत के इतिहास को एंसिएंट हिस्ट्री कहते हैं। इसके लेखक विद्याधर महाजन हैं। उन्होंने पैरा 4 में लिखा है कि भगवान शंकर जाति के बिन्द थे। एमए की क्लास में भी पढ़ाया जाता है, जो जानकारी मुझे पुस्तकों से मिली है उसके आधार पर मैंने सोचा कि समाज के सभी लोगों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जब कृष्ण भगवान ग्वाला हो सकते हैं और श्री राम भगवान क्षत्रिय हो सकते हैं तो फिर शंकर जी बिंद जाति के क्यों नहीं हो सकते हैं?

योगी आदित्यनाथ ने बताई थी हनुमान की जाति

योगी आदित्यनाथ ने बताई थी हनुमान की जाति

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल राजस्थान के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भगवान हनुमान की जाति बताई थी। उन्होंने कहा था कि बजरंगबली एक ऐसे लोक देवता हैं, जो स्वंय वनवासी हैं, निर्वासी हैं, दलित हैं, वंचित हैं। भारतीय समुदाय को उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से पश्चिम तक सबको जोड़ने का काम बजरंगबली करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+