20 नवंबर को मुख्यमंत्री के तौर पर होगा नीतीश कुमार राजतिलक, जानिए कैबिनेट का फॉर्मूला
पटना। यह कहना गलत नहीं होगा कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिल रिकॉर्डतोड़ जीत में आरजेडी ने सबसे अहम और मुख्य भूमिका निभाया लेकिन जीत का चेहरा नीतीश कुमार रहे। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक छठ पर्व के बाद नीतीश कुमार का बिहार की सत्ता के लिए राजतिलक होगा। बताया जा रहा है कि 20 नवंबर को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे।

RJD से 16, JDU से 14 और कांग्रेस से 5 लोग बन सकते हैं नीतीश के वजीर
विधानसभा चुनाव में राजद ने 80, जदयू ने 71 और कांग्रेस ने 27 सीटों पर सफलता हासिल की है। पांच विधायक पर एक मंत्री के फार्मूले के आधार पर राजद से 16 मंत्री, जदयू से मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री और कांग्रेस से पांच मंत्री बनाए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications