सुशील मोदी ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन, नीतीश कुमार के चेहरे पर दिखा साथ छूटने का दुख

नई दिल्‍ली। बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी राज्‍यसभा जाने वाले हैं। लोजपा संस्थापक और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन के बाद से खाली हुई सीट पर बीजेपी उन्‍हें भेजना चाहती है। इसके लिए सुशील मोदी ने बुधवार को नामांकन किया। इस मौके पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों का सहयोग सुशील मोदी जी के साथ है। इन्होंने बिहार की बहुत सेवा की है।

Recommended Video

      Sushil Modi ने राज्यसभा के लिए भरा Nomination, Nitish Kumar बोले- हमारा पूरा सपोर्ट | वनइंडिया हिंदी
      सुशील मोदी ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन, नीतीश कुमार के चेहरे पर दिखा साथ छूटने का दुख

      नीतीश कुमार ने कहा कि सुशील मोदी तीनों सदन के सदस्य रह चुके हैं और अब चौथे सदन के भी सदस्य बनने जा रहे हैं। यह आगे भी जरूर अपनी पार्टी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश की सेवा करेंगे और उन्हें भविष्य में और भी काम करने का मौका मिलेगा। नीतीश कुमार के बोलने में यह साफ दिख रहा था वो सुशील मोदी का साथ छूटने का दुख है उन्‍हें। इसी को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि हम लोगों ने साथ में काफी लंबे समय तक काम किया है।

      उन्‍होंने कहा हम लोगों की क्या इच्छा थी यह सबको पता है लेकिन हर पार्टी का अपना निर्णय होता है। ऐसे में इनकी पार्टी अगर सुशील कुमार मोदी जी को केंद्र में ले जा रही है तो यह और खुशी की बात है। गौरतलब है कि 3 दिसंबर तक राज्यसभा के लिए नामांकन की अंतिम तिथि है। 4 दिसंबर को पत्रों की समीक्षा होगी। 9 दिसंबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। 14 दिसंबर को चुनाव और मतगणना होगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+