Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मोदी सरकार के बजट को नीतीश कुमार ने दी बधाई, आम लोगों का बजट बताया

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी सरकार के आम बजट का स्वागत किया है। उन्होंने इस बजट की सराहना करते हुए वित्त मंत्री मंत्री अरुण जेटली को बधाई दी है। नीतीश कुमार ने कहा कि यह बजट काफी संतुलित और आम लोगों के हित में है। बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि का खयाल रखा गया है। केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य की दिशा की में बड़ा कदम उठाया है।

nitish kumar

नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बात जो काफी अच्छी है कि 10 करोड़ परिवार यानि 50 करोड़ परिवार, जिनको चिकित्सा के क्षेत्र में पांच लाख रुपए की मदद दी जाएगी, इसके लिए हम सरकार को बधाई देते हैं। मुख्यमंत्री ने यह बयान पटना में खादी महोत्सव के उद्घाटन के मौके के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मैं बजट भाषण बीच में छोड़कर यहां आया हूं, यहां आने में देरी इसी वजह से हुई है क्योंकि मैं बजट सुन रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे छात्रजीवन से ही खादी से लगाव था, मैंने अपने पिता को खादी पहनते हुए देखा है और मुझे काफी अच्छा लगता था उन्हें खादी पहने देखकर।

एक तरफ जहां नीतीश कुमार ने बजट की तारीफ की तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को बधाई देते हुए इसे सबका साथ सबका विकास वाला बजट बताया। उन्होंने कहा किसानों को उनकी फसल का डेढ़ गुना पैसा दिए जाने के ऐलान, व 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा देने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा का ऐलान है। अगर इस बजट को पूर्ण रूप से देखें तो यह किसानो, महिलाओं, युवाओं, गरीबों के लिए है। 10 करोड़ युवाओं को मुद्रा स्कीम का फायदा हो चुका है।

इसे भी पढ़ें- Union Budget 2018: ट्रोल हुए अरूण जेटली, Twitter पर फूटा लोगों का गुस्सा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+