नीतीश में इतनी हिम्मत ही नहीं कि फोन पर दें मोदी को बधाई: सुशील मोदी

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने फेसबुक पर लिखा है कि नीतीश कुमार में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह टेलीफोन कर नरेन्द्र मोदी को बधाई और शुभकामना दे सकें। वैसे उन्होंने फेसबुक से ही सही, बधाई तो दी। नीतीश पिछले कुछ समय से मोदी का नाम अपनी जुबान से नहीं लेते थे। लेकिन आम चुनाव में भाजपा की जीत के छह दिन बाद बुधवार को नीतीश ने फेसबुक के जरिये नरेंद्र मोदी को बधाई दी।
उन्होंने लिखा है कि चुनाव परिणाम आने के दिन ही हमने नए जनादेश के प्रति सम्मान प्रकट किया था। नरेन्द्र मोदी को उनकी जीत के लिए और प्रधानमंत्री मनोनीत होने पर पुन: मेरी शुभकामनाएं और बधाई। गुजरात में पिछले बार हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत और मोदी के मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश ने मोदी को बधाई और शुभकाकामना नहीं दी थी।












Click it and Unblock the Notifications