नागपुर से ही चुनाव लड़ेंगे नितिन गडकरी

Nitin Gadkari to contest from Nagpur Seat
नई दिल्‍ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट जारी कर दी है। जिसमें यह तय हो गया है कि पार्टी के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी नागपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। गौर हो कि गडकरी पर भ्रष्‍टाचार के आरोप हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने गडकरी के खिलाफ अंजलि दमानिया को चुनावी मैदान में उतारा है।

Did you know: नागपुर को 'टाइगर कैपिटल आफ इंडिया' भी कहते हैं।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि नितिन गडकरी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने ही भ्रष्‍टाचार के आरोप लगाये थे। बताया जा रहा है कि भ्रष्‍टाचार के आरोप और 'आप' के उम्‍मीदवार के खिलाफ चुनाव जीतना गडकरी के लिए आसान नहीं होगा। भ्रष्‍टाचार के कारण ही गडकरी दोबारा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नहीं बन सके थे और उनकी जगह यह पद राजनाथ सिंह को दिया गया।

इस बार के लोकसभा चुनाव में अरूण जेटली भी चुनाव लड़ सकते हैं। पिछले दिनों एक कार्यक्रम में आये जेटली ने कहा था कि अगर पार्टी चाहेगी तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन्‍होने लोकसभा चुनाव में भाजपा के 272 सीटों के मिशन को भी असंभव नहीं कहा था।

Did you know: भारत में 53 टाईगर रिजर्व हैं। जिसमें से कई टाइगर रिजर्व नागपुर में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+