देश बचाने के लिए कांग्रेस का हारना जरूरी: नितिन गडकरी

उन्होने कोयला घोटाले का उदाहरण देते हुए कहा कि यह सरकार किसानों की दुश्मन है। इसे सत्ता से बाहर किये जाने की जरूरत है। इसी के साथ ही सपा, बसपा और आरएलडी को हराने की जरूरत है। गडकरी का कहना है कि अगर देश को शक्तिशाली बनाना है तो इसे कांग्रेस से मुक्त करना होगा।
गडकरी ने राष्ट्रीय लोकदल पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके मुखिया केंद्र में यूपीए सरकार का समर्थन कर रहे हैं। उन्होने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जो कि किसानों की भलाई के लिए काम करते थे, उनके बेटे आज यूपीए का समर्थन कर रह जो कि किसान विरोधी एक पार्टी हैं।












Click it and Unblock the Notifications