'मंत्रियों को कानून तोड़ने का हक, अफसर सिर्फ जी सर कहें', नितिन गडकरी ने क्यों कही ये बात ?

नई दिल्ली, 10 अगस्त: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को नागपुर में नौकरशाही पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार आपके (ब्यूरोक्रेट्स) मुताबिक काम नहीं करेगी, आप मंत्रियों के हिसाब से काम करेंगे। गडकरी ने कहा, 'मंत्रियों को कानून तोड़ने का हक है, अधिकारियों को सिर्फ हां, कहना चाहिए।' नागपुर में महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस के एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही।

Nitin Gadkari says we are ministers have right to break laws Bureaucrats just have to say yes

गडकरी ने कहा - सरकार हमारे मुताबिक चलेगी

कार्यक्रम में गडकरी ने कहा, 'मैं हमेशा अफसरों से कहता हूं कि सरकार आपके कहने के मुताबिक काम नहीं करेगी, आपको सिर्फ 'जी सर' कहना है। आपको वही लागू करना है, जो हम (मंत्री) कह रहे हैं। सरकार हमारे मुताबिक चलेगी।' उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून गरीबों की भलाई के काम में बाधक नहीं बनना चाहिए। सरकार को कानून तोड़ने या किनारे करने का अधिकार है। ऐसा महात्मा गांधी कहा करते थे।

गांधीजी की बात का दिया हवाला

नौकरशाह जो कहें, उसके मुताबिक सरकार नहीं चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी भी कहते थे कि यदि कानून गरीबों के विकास का रास्ता रोकें तो उन्हें तोड़ना चाहिए। गडकरी ने 1995 में महाराष्ट्र की मनोहर जोशी सरकार में अपने कार्यकाल को जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने एक समस्या को कैसे हल किया। गडकरी ने कहा, 'मैं हमेशा नौकरशाहों से कहता हूं कि सरकार आपके कहने के अनुसार काम नहीं करेगी। आपको केवल 'हां सर' कहना है। आपको हम मंत्री जो कह रहे हैं उसे लागू करना होगा। सरकार हमारे हिसाब से काम करेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+