नीति आयोग के सदस्य ने दिया कोरोना से सुरक्षा का मंत्र, बोले-अगले साल भी मास्क से नहीं मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली, 14 सितंबर। कोरोना महामारी क चलते लोगों का मास्क लगाना लगाना सबसे अहम हो गया है। हालांकि देश में अब कोरोना के मामले कम हो रह हैं लेकिन बावजूद इसके मास्क से निजात मिलना फिलहाल मुश्किल है। नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने कहा कि अगले साल भी लोगों को मास्क से आजादी नहीं मिल पाएगी। हमे कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन के साथ प्रभावी दवा की भी जरूरत है, साथ ही लोगों से अपेक्षा है कि वह अपने सामाजिक व्यवहार और अनुशासन पर ध्यान दें।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: DR. VK Paul ने कहा- 2022 तक बनी रहेगी Mask की जरूरत | वनइंडिया हिंदी
    corona

    डॉक्टर पॉल ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने चेताया कि देश मुश्किल समय से गुजर रहा है, खासकर कि जब कई त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गया है। मास्क पहनने की अनिवार्यता खत्म नहीं होगी। हम अगले साल भी मास्क पहनना जारी रखेंगे। मेरे हिसाब से कोरोना के खिलाफ कारगर लड़ाई के लिए वैक्सीन, प्रभावी दवा और सामाजिक बर्ताव तीनों ही अहम हैं। उन्होंने कहा कि महामारी को रोकने के लिए प्रभावी दवा बहुत जरूरी है।

    देश में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अलग-अलग तरह की रिपोर्ट सामने आ रही हैं। तमाम एक्सपर्ट का मानना है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। इसपर डॉक्टर पॉल का कहना है कि इस संभावनना स इनकार नहीं किया जा सकता है। अगले तीन-चार महीनों में कोरोना की वैक्सीन लोगों को महामारी से बड़ी सुरक्षा प्रदान करेगा। हमे खुद को सुरक्षित रखने की जरूरत है ताकि तीसरी लहर को टाला जा सके। मेरे हिसाब से यह संभव है अगर हम सभी लोग एक साथ इस बात को ठानें कि हमे खुद की सुरक्षा करनी है। वहीं देश में कोरोना की बात करें तो अभी भी देश में 362207 कोरोना के एक्टिव केस हैं जबकि अभी तक 443213 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। अभी तक देश में कोरोना के कुल 3,32,89,579 केस सामने आ चुके हैं। देश में अभी तक 75,22,38,324 कोरोना वैक्सीन की डोज लोगों को लगाई जा चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+