बच्चों पर जारी COVAXIN और Zydus वैक्सीन का ट्रायल, मिल सकती है इस्तेमाल को मंजूरी: नीति आयोग

नई दिल्ली, 04 जून। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ रही है, शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि देश में रिकवरी दर 93.1 फीसदी हो गई है। इस बीच नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में 17.2 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। वहीं, बच्चों पर भी कोवाक्सीन और जायडस कैडिला वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल भी शुरू हो गया है।

Recommended Video

    COVAXIN और Zydus vaccine का trial बच्चों पर जारी, मिल सकती है मंजूरी | वनइंडिया हिंदी
    NITI Aayog said that COVAXIN and Zydus vaccine trials are being done on children

    गौरतलब है कि देश में दूसरी लहर के बीच अब संभावित तीसरी लहर के लिए भी अभी से तैयारी शुरु कर दी गई है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर बच्चों पर अपना ज्यादा असर दिखाएगी। केंद्र सरकार ने बच्चों के टीकाकरण के लिए अब वैक्सीन के ट्रायल में तेजी लाने का फैसला किया है। डॉ. वीके पॉल के अनुसार कोवाक्सीन और जायडस कैडिला के टीकों का परीक्षण 5 से 12 साल की आयुवर्ग वालें बच्चों पर शुरू कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: केवल बड़ों को ही नहीं, बच्चों को भी दी जा सकती है भारत आने वाली फाइजर वैक्सीन- डॉक्टर गुलेरिया

    उन्होंने बताया कि भारत में बच्चों का टीकाकरण करने के लिए करीब 25 करोड़ डोज की जरूरत होगी। रणनीति बनाते समय हमें इसे ध्यान में रखना होगा। सूचना और विश्लेषण की लगातार जांच की जा रही है। वहीं कोवाक्सीन वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी मिलने में देरी को लेकर भी वीके पॉल ने सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा, हम भारत बायोटेक और डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, डेटा साझा किया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि जल्द ही यह हमारे लिए मील का पत्थर साबित हो। हम लगातार प्रोसेस की जांच कर रहे हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,32,000 के करीब मामले आए हैं। पिछले 8 दिनों से कोरोना मामले 2 लाख से भी कम आ रहे हैं। मामलों में 68% की कमी आई है। 66% मामले 5 राज्यों से आ रहे हैं। 33% मामले 31 राज्यों से आ रहे हैं। अब तक 22.41 करोड़ वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी हैं। जिसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग शामिल हैं। 18-45 आयु वर्ग के 2.43 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+