कोरोना संकट पर सरकार ने देश को दी अच्छी खबर, कहा- सुधर रहे दूसरी लहर के हालात

नई दिल्ली, 15 मई: पिछले दो महीनों में कोरोना वायरस की वजह से देश ने बहुत कुछ झेला है। एक ओर अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और दवाओं की किल्लत थी, तो वहीं दूसरी ओर श्मशान घाटों पर लाशों की लंबी लाइन लगी हुई थी। जिस वजह से अभी भी लोगों में डर का माहौल है, हालांकि शनिवार को नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि देश में कुल मिलाकर कोविड-19 की स्थिति सुधर रही है।

corona

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 10 राज्यों में देश के कुल कोरोना वायरस मामलों का 85% हिस्सा है। इसके अलावा 11 राज्य ऐसे हैं, जहां पर एक्टिव केस की संख्या 1 लाख से ऊपर पहुंच गई है। दूसरी लहर में भी कई राज्यों ने खुद को बचा लिया, जिस वजह से 17 राज्यों में 50 हजार से कम एक्टिव मामले हैं। फिलहाल मंत्रालय ने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ के हालात पर चिंता जताई है, क्योंकि वहां पर अभी भी काफी नए मामले सामने आ रहे हैं।

वहीं 24 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 15 प्रतिशत से ज्यादा है, जबकि दिल्ली, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, हरियाणा, मध्य प्रदेश ने इसमें गिरावट दर्ज की है। वीके पॉल के मुताबिक हम महामारी की दूसरी लहर के स्थिरीकरण की एक निश्चित मात्रा देख सकते हैं। कुछ राज्यों ने एक स्पष्ट पैटर्न दिखाया है, कुछ राज्यों में चिंता है जबकि कुछ में वृद्धि हो रही है। फिलहाल अभी की तस्वीर मिश्रित है, लेकिन ज्यादातर जगहों पर सुधार हो रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में 18 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गई है। अभी 18-45 आयु वर्ग के 42,58,756 लोगों को वैक्सीन दी गई है। वहीं 45-60 आयु वर्ग वाले 5,68,05,772 लोगों ने पहली खुराक पा ली, जबकि 87,56,313 लाभार्थियों को उनकी दूसरी खुराक भी मिल चुकी है। 60 साल से ऊपर के लोगों की बात करें तो 5,43,17,646 लोगों को पहली डोज लगी, जबकि 1,75,53,918 ने दोनों डोज पूरी कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+