NITI Aayog Meeting: PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक, जानें कौन-कौन नहीं होगा शाम‍िल?

NITI Aayog Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज (27 जुलाई) राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान (नीति आयोग) की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक द‍िल्‍ली में आयोज‍ित की गई है। नीति आयोग की सर्वोच्च संस्था इस काउंसिल में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं, जबकि मोदी इसके अध्यक्ष हैं।

भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के इस बैठक में शामिल होने की संभावना है। हालांकि, एनडीए के सहयोगी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी तक अपनी उपस्थिति की पुष्टि नहीं की है। इस बीच, विपक्षी दलों के कई मुख्यमंत्रियों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया है। आइए जानते हैं बैठक में कौन रहेगा मौजूद और कौन गायब?

Niti Aayog Meeting

नीति आयोग की बैठक में कौन भाग ले रहा है?

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू
  • अरुणाचल के उपमुख्यमंत्री चौना मेन
  • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भक्तजनलाल शर्मा
  • मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा

कौन भाग नहीं ले रहा है?

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
  • केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन
  • पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी

पुष्टि नहीं

  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

नीति आयोग की बैठक किस पर केंद्रित होगी?
केंद्र द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, इस बैठक का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों के बीच सहभागी शासन और सहयोग को बढ़ावा देना, तथा सरकारी हस्तक्षेपों के वितरण तंत्र को मजबूत करके ग्रामीण और शहरी दोनों आबादी के लिए जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना है।

नौवीं गवर्निंग मीटिंग में विकसित भारत 2047 पर विजन डॉक्यूमेंट के लिए 'एप्रोच पेपर' पर चर्चा की जाएगी और इस लक्ष्य को हास‍िल करने में राज्यों की भूमिका पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में पिछले साल दिसंबर में आयोजित मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की सिफारिशों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

ममता रहेंगी मौजूद, बैठक में करेंगी व‍िरोध

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बैठक में शामिल होंगी। हालांकि, वह बैठक के दौरान केंद्रीय बजट 2024-25 में विपक्षी शासित राज्यों के प्रति केंद्र के 'सौतेले रवैये' के खिलाफ आवाज उठाने की योजना बना रही हैं।

दिल्ली रवाना होने से पहले 26 जुलाई को मीडिया से बातचीत में बनर्जी ने कहा क‍ि बजट से पहले मैंने कहा था कि मैं बैठक में शामिल होऊंगी। मेरे लिखित भाषण की एक प्रति नीति आयोग को भी उनकी आवश्यकता के अनुसार भेजी गई थी। जब बजट पेश किया गया, तो मैंने पाया कि विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों की किस तरह उपेक्षा की गई है। उनके साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। मैं इस बारे में बोलना चाहती हूं। अगर वे मुझे बोलने की अनुमति देते हैं, तो ठीक है। अगर वे नहीं देते हैं, तो मैं विरोध करूंगी और चली जाऊंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+