नीति आयोग की बैठक में हम सबने सुना, ममता बनर्जी के माइक बंद करने के आरोप पर CEO सुब्रह्मण्यम ने किया ये खुलासा
NITI Aayog meeting: दिल्ली में शनिवार को नीति आयोग की बैठक हुई। इस बैठक में शामिल हुई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठक के बीच में बॉयकाट कर दिया। बैठक से बाहर निकल कर उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बैठक में बोलने का मौका नहीं दिया गया, उनका माइक बंद कर दिया था। उनका अपमान किया गया। ममता बनर्जी के इस आरोप पर नीति आयोग के CEO बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने प्रतिक्रिया दी है और बताया है आखिर वास्तव में बैठक में क्या हुआ था।

CEO बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज हुई बैठक में 26 प्रतिभागी थे और 10 अनुपस्थित थे जिनमें केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और पुडुचेरी के अनुपस्थित लोग थे।
उन्होंने बताया बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्मयत्री ममता बनर्जी मौजूद थीं और लंच से पहले उन्होंने पहले बोलने देने का मौका देने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा क्योंकि आम तौर पर
उन्होंने बताया बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री मौजूद थीं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने लंच से पहले अपनी बारी का अनुरोध किया था...यह उनकी तरफ से एक बहुत ही स्पष्ट अनुरोध था क्योंकि आम तौर पर हम एल्फाबेट ऑडर में बात करते हैं। लेकिन वास्तव में हमने उनकी बात को सुना और रक्षा मंत्री ने गुजरात से ठीक पहले उन्हें बुलाया और उन्हें बोलने का मौका दिया।
CEO बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने बैठक में प्रत्येक मुयमंत्री को 7 मिनट बोलने के लिए एलॉट किए जाते हैं और उनकी स्क्रीन पर घड़ी होती है जो ये बताती है कि आपके पास बोलने के लिए कितना समय शेष बचा है। जैसे सात, छह, पांच और अंत में शून्य दिखाता है।
...फिर ममता बनर्जी ने कहा कि देखिए मैं और समय बोलना चाहती थी लेकिन मैं अब और नहीं बोलूंगी। उन्होंने कहा इसके अलावा और कुछ नहीं हुआ। हम सबने सुना। उन्होंने अपनी बातें रखीं और हमने सम्मानपूर्वक उनकी बातें सुनीं और नोट भी की।
#WATCH दिल्ली: नीति आयोग की बैठक के बाद CEO बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने कहा, "...हमारे पास 10 अनुपस्थित और 26 प्रतिभागी थे। हमारे पास केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और पुडुचेरी से अनुपस्थित लोग थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री मौजूद… pic.twitter.com/edJeyjG3c6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2024












Click it and Unblock the Notifications