NITI Aayog Meeting 2025: 'भारत की विकास यात्रा में ओडिशा विकास इंजन', जानें CM माझी की 10 बड़ी बातें
NITI Aayog Meeting 2025: नीति आयोग की की बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी (CM Mohan Charan Majhi) ने 'विकसित भारत 2047' के रोडमैप के तहत 'विकसित ओडिशा' का विजन साझा किया। इस दौरान CM ने पिछले 11 महीनों में पीएम मोदी की 5 ओडिशा यात्राओं का उल्लेख करते हुए उन्हें राज्य के प्रति प्रतिबद्ध बताया।
साथ ही पीएम के नेतृत्व की तारीफ करते हुए राज्य की विकास योजनाओं की एक झलक पेश की। सीएम ने केंद्र के साथ सहयोग, विकास के लक्ष्य और राज्य की उपलब्धियों पर विस्तार से अपनी बात रखी। आइए 10 Points में जानते हैं, भारत के आर्थिक इंजन में 'ओडिशा' का अहम रोल...

1. 'ऑपरेशन सिंदूर' पर केंद्र को धन्यवाद
22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत सीमापार आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की। मुख्यमंत्री ने इस पर पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की।
2. डबल इंजन विकास की रफ्तार
CM ने बताया कि देश की GDP ग्रोथ 6.5% रही, वहीं ओडिशा की विकास दर 7.2% रही। उन्होंने ओडिशा को देश की विकास यात्रा में अगले 50 वर्षों का 'विकास इंजन' बताया।
3. बुनियादी ढांचे पर फोकस
राज्य में ₹73,000 करोड़ की रेलवे और ₹4,600 करोड़ की हाइवे परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है। और ₹17,500 करोड़ की योजनाएं पाइपलाइन में हैं।
4. 'विकसित ओडिशा 2036' और 'विकसित भारत 2047' विजन
वर्ष 2036 में ओडिशा के 100 साल और 2047 में भारत की आज़ादी की शताब्दी के मद्देनज़र विकसित ओडिशा का रोडमैप साझा किया गया, जिसमें $500 अरब की अर्थव्यवस्था 2036 तक और $1.5 ट्रिलियन की 2047 तक का लक्ष्य रखा गया।
5. रोजगार, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा में बड़े फैसले
- 1.5 लाख सरकारी पदों की भर्ती का टारगेट
- 'सुभद्रा योजना' से 1 करोड़ महिलाओं को सीधे बैंक खातों में ₹10,000 करोड़
- 'गोदाबरीशा मिश्रा स्कूल' योजना से 7,000 प्राइमरी स्कूलों का कायाकल्प
- राज्य में 16 लाख 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं।
- 'Odisha for the World' की थीम के तहत विश्व कौशल केंद्र बनाए गए हैं, जो युवाओं को UAE, सिंगापुर, जापान जैसे देशों में रोजगार दिला रहे हैं।
6. स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा पर फोकस
- आयुष्मान भारत योजना से 1 करोड़ परिवारों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज
- 18-59 वर्ष की महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं
- शिक्षा-स्वास्थ्य बजट में बढ़ोतरी की जानकारी भी दी गई।
7. निवेश और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट में छलांग
- उत्कर्ष ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 में ₹16.73 लाख करोड़ निवेश प्रस्ताव और 12.88 लाख नौकरियों की संभावना
- मेक इन ओडिशा के तहत पूर्वी भारत का इंडस्ट्रियल हब बनने की दिशा में कदम
8. कृषि, जल सुरक्षा और शहरीकरण पर ब्लूप्रिंट
- सीएम किसान योजना से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
- 90% सिंचाई कवरेज और 15 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता का लक्ष्य
- 2036 तक 40% और 2047 तक 60% शहरीकरण का लक्ष्य
- भुवनेश्वर-पुरी समेत कई शहरों के आसपास 7,000 किमी² का महानगरीय क्षेत्र तैयार किया जाएगा।
9. तकनीक और स्किल पर बड़ा दांव
- AI, रोबोटिक्स और डीपटेक सेक्टर के लिए बजटीय सपोर्ट
- 'ओडिशा में कुशल' को ग्लोबल ब्रांड बनाने की कोशिश
- UAE, जापान, सिंगापुर जैसे देशों में युवाओं की प्लेसमेंट
10. विरासत और सांस्कृतिक पहचान पर फोकस
- बाली यात्रा, धनुयात्रा, ओडिया भाषा और साहित्य को प्रमोट करने का संकल्प
- बौद्ध सर्किट, हीराकुंड टूरिज्म हब और मास्टर प्लान की घोषणा
मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि ओडिशा की यह परिवर्तनकारी यात्रा भारत के विकास मॉडल का हिस्सा बनकर 2047 तक एक सशक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान देगी। ओडिशा CM का संबोधन राज्य की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और टेक्नोलॉजिकल दिशा में व्यापक रोडमैप और केंद्र के साथ तालमेल पर केंद्रित था। उन्होंने ओडिशा को 'विकसित भारत' की यात्रा में एक अहम इंजन बताया।












Click it and Unblock the Notifications