NITI Aayog Meet: CM केजरीवाल बोले- मैन्युफैक्चरिंग पर ध्यान दिया तो चीन को भी पीछे छोड़ देंगे हम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज (20 फरवरी) नीति आयोग की छठी गवर्निंग काउंसिल के बैठक की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस मीटिंग में अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी को सुना और अपने सुझाव दिए। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मैन्युफैक्चरिंग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में हम चीन को भी पीछे छोड़ सकते हैं, हमें इस दिशा में युद्ध स्तर पर काम करने की जरूरत है।

NITI Aayog Meet CM Kejriwal said If we focus on manufacturing we will leave China behind

मुख्यमंत्रियों से बात करते हुए नीति आयोगी की मीटिंग में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के दौरान हमने देखा कि राज्यों और केंद्र सरकार ने मिलकर काम किया। जिसके परिणाम स्वरूप देश में कोविड-19 के खिलाफ जंग में हमारी जीत हुई। हमने दुनियाभर में अच्छी छवि का निर्माण किया है। बैठक में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हमारे बाजारों में जिस तरह चीन के प्रोडक्ट्स भारत के प्रोडक्ट्स को रिप्लेस करते जा रहे हैं, केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारें मिलकर देशभर में विनिर्माण हब बनाए।'

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, 'आज देश का युवा नए उद्योग शुरू करने के लिए तत्पर है। स्टार्टअप को बहुत बड़े स्तर पर बढ़ाने की जरूरत है। इससे नए रोज़गार बहुत बड़े स्तर पर पैदा किए जा सकते हैं। हमने पिछले 70 वर्षों में विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित नहीं किया। हमारा देश मैन्युफैक्चरिंग में पिछड़ रहा है। जिस तरह से चीनी उत्पाद भारत के उत्पादों की जगह ले रहे हैं, यह आवश्यक है कि हम आक्रामक रूप से विनिर्माण को आगे बढ़ाएं।'

यह भी पढ़ें: UP चुनाव से पहले मजबूत पकड़ बनाने में जुटी आप, 28 फरवरी को अरविंद केजरीवाल यहां करेंगे किसान महापंचायत

केजरीवाल आगे कहते हैं, 'अगर राज्य और केंद्र सरकार विनिर्माण केंद्रों को स्थापित करें, साथ ही निर्माताओं और विशेष रूप से मध्यम और छोटे उद्योगों को सभी आवश्यक सुविधाएं और टैक्स में छूट दें ताकि वे चीन की तुलना में उत्पादों को सस्ता कर सकें, तो इससे नौकरियां पैदा होंगी और हम विनिर्माण क्षेत्र में चीन को पीछे छोड़ सकते हैं। हमें आक्रामक रूप से स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने की जरूरत है। यह देश में बड़ी संख्या में नौकरियों का सृजन करेगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+