UP चुनाव से पहले मजबूत पकड़ बनाने में जुटी आप, 28 फरवरी को अरविंद केजरीवाल यहां करेंगे किसान महापंचायत
UP चुनाव से पहले मजबूत पकड़ बनाने में जुटी आप, 28 फरवरी को अरविंद केजरीवाल यहां करेंगे किसान महापंचायत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके साथ ही पंचायत चुनाव होने वाले हैं। दिल्ली में सत्ता पर काबिज आप आदमी पार्टी पहले ही ये पंचायत चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव से पहले आप पार्टी कुल मिलाकर यहां अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट चुकी है। आप 28 फरवरी को यूपी के मेरठ में किसान महापंचायत आयोजित कर रही है। इस किसान पंचायत को आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केरजरीवाल संबोधित करेंगे।

अरविंद केजरीवाल किसान आंदोलन के समर्थन में ये किसानों की पंचायत करने जा रहे हैं। वो 28 फरवरी को मेरठ में एक किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। आप पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सिंघु बॉर्डर जहां किसान आंदोलन कर रहे हैं उस स्थान का दौरा करने के बाद ने किसानों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। 'आप' ने एक ट्वीट में कहा, 'आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 28 फरवरी 2021 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसानों की मांगों का समर्थन करने के लिए महापंचायत बुलाई है।'
उत्तर प्रदेश में आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि आप पार्टी किसान हित के साथ पंचायत चुनाव एवं यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी को जीत हासिल करवाने के लिए जुट चुकी है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस, आरएलडी, समाजवादी पार्टी लगातार जनता के बीच है। इन पार्टियों ने महापंचायतों का दौरा किया है और वर्तमान समय में इसे चालू रखा है। इसको ध्यान में रखते हुए अब अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम यूपी में किसान महापंचायत करने का निर्णय लिया है।
आप के मेरठ प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की किसान महापंचायत क्रांतिधरा मेरठ में होगी। इसके बाद गांव-गांव किसानों से संपर्क कर महापंचायत में आने का न्योता देने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता निकल पड़ेगे।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications