हीरे जड़ित हैंडबैग के साथ वायरल हुई नीता अंबानी की तस्वीर, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

मुंबई। केवल भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के रईसों में शामिल मुकेश अंबानी की धर्म पत्नी नीता अंबानी अपने लग्जरी शौक के लिए काफी विख्यात हैं, बड़ी-बड़ी फिल्मी हस्तियों को अपनी स्टाईल और लुक से मात देने वाली नीता अंबानी इस बार भी अपनी किसी खास चीज की वजह से जबरदस्त चर्चा में हैं, दरअसल नीता अंबानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने स्टाइलिश लग्जरी हर्मीस बिर्किन हैंडबैग के साथ नजर आ रही हैं।

हीरे जड़ित हैंडबैग के साथ वायरल हुई नीता अंबानी की तस्वीर

हीरे जड़ित हैंडबैग के साथ वायरल हुई नीता अंबानी की तस्वीर

कहा जा रहा है नीता अंबानी के इस हैंडबैग में 18k व्हाइट गोल्ड और डायमंड लगे हुए हैं और ये हिमालय में पाए जाने वाले मगरमच्छ की स्कीन से बना है, जो देखने में बेहद ही क्लासिक और खूबसूरत है, सोशल मीडिया पर नीता के इस बैग की जबरदस्त चर्चा है।

चर्चा में नीता अंबानी का हैंडबैग

दरअसल वायरल हो रही तस्वीर में नीता अंबानी के साथ बॉलीवुड की हॉट बेब करीना कपूर, ग्लैमरस अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी नजर आ रही हैं लेकिन इन सबको पछाड़ते हुए लोगों का पूरा अटेंशन नीता के हीरे जड़ित बैग ने ले लिया है। द इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक इस दुर्लभ हैंडबैग को साल 2018 की नीलामी में 300,322 अमेरिकी डॉलर में बेचा गया था।

करीना-करिश्मा संग नीता अंबानी

दरअसल ये तस्वीर लंदन की है, जहां करीना-करिश्मा छुट्टियां मना रही हैं, नीता अंबानी भी लंदन में हैं और कपूर परिवार उनके काफी क्लोज माना जाता है, इसलिए वो नीता अंबानी से मिला है, मुलाकात की ये तस्वीर करीना ने ही सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो कि वायरल हो गई, फोटो में करिश्मा कपूर ब्लैक एंड व्हाइड स्ट्रिप्ड टॉप और ब्लू डेनिम पहने हुए दिख रही हैं तो करीना ने भी ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम पहना है, जबकि नीता अंबानी व्हाइड आउटफिट में नजर आईं ।

नीता अंबानी के महंगे शौक

नीता अंबानी के महंगे शौक

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब नीता अंबानी के महंगे शौक की चर्चा सोशल मीडिया पर हुई है, सोशल इवेंट में बहुत ज्यादा एक्टिव रहने वाली नीता अंबानी के शौक काफी रॉयल हैं। बेहद ही खुशमिजाज और क्लासिकल डांसर के रूप में विख्यात नीता अंबानी सिर से लेकर पांव तक एक महंगी ब्रांड का उदाहरण हैं।

हैंडबैग्स की दीवानी

हैंडबैग्स की दीवानी

नीता को बैग्स का शौक है, वो अक्सर हर्मीस बिर्किन हम्र्स, चनेल, गोयार्ड जैसे महंगे ब्रांड्स को पसंद करती हैं, उनके बहुत सारे बैग में हीरे जड़े होते हैं।

गोल्ड और कुंदन ज्वैलरी

गहनें तो हर महिला की कमजोरी हैं तो भला नीता इस रोग से कैसे बच सकती हैं, गोल्ड और कुंदन ज्वैलरी नीता की कमजोरी हैं।

साड़ियों का भी शौक रखती हैं नीता अंबानी

नारी की खूबसूरती साड़ी में ही निखरती है, इस बात को नीता अच्छी तरह से जानती हैं तभी तो वो साड़ी में दिखायी पड़ती हैं। संदीप खोसला उनके मनपसंद डिजाइनर हैं।

कारों, घड़ियों और जूतों का शौक

कारों, घड़ियों और जूतों का शौक

नीता अंबानी के घर में रॉल्स रॉयस, मेबेक 62, लेम्बोर्गिनी, क्यू 7, मर्सिडिज एस और मर्सिडिज एस एल 500 हैं। नीता की मनपसंद कार मेबेक है जिसकी कीमत 10 करोड़ है।

घड़ियों की दीवानी

शायद ही कोई इवेंट ऐसा होता है जहां नीता अंबानी ऑन टाइम पहुंचती हैं लेकिन उनको घड़ियों का बेहद ही शौक हैं। नीता को बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुसी, केल्विन केलिन और फोसिल जैसे ब्रांड पसंद हैं।

जूते कभी भी रिपीट नहीं होते

एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक नीता अंबानी को जूतों का बेहद शौक हैं, उनके करीबी कहते हैं कि पार्टियों और सोशल इवेंट की शौकीन नीता हर पार्टी में एक नये और रॉयल लुक में नजर में आती हैं। उनकी ड्रेस, उनके जूते कभी भी रिपीट नहीं होते हैं। नीता को जूतों-सैंडल का बेहद शौक हैं, उनके पास विश्वविख्यात महंगे ब्रांड्स पेड्रो गार्सिया, जिम्मी चू, पेलमोड़ा, मार्लिन ब्रांड के जूते और सैंडल हैं। इन सभी ब्रांडस के जूतों की शुरुआत ही एक लाख से होती है। नीता के इन्हीं बातों के कारण ही वो आज मीडिया जगत की सबसे लोकप्रिय हाई क्लास बिजनेस वूमन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+