करण के आरोपों पर निशा का जवाब, बताया क्यों बंद कर दिए थे घर में लगे कैमरे

मुंबई, 5 जून: टीवी एक्टर निशा रावल और करण मेहरा के बीच एक के बाद एक विवाद सामने आ रहा है। दोनों ही एक दूसरे पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगा चुके हैं। एक समय छोटे पर्दे के आइडियल कपल कहे जाने वाले निशा रावल और करण मेहरा का एक दूसरे को लेकर आरोपों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में ये भी सामने आया कि कपल ने घर के भीतर कैमरे लगा रखे थे। करण ने कहा है कि घर में कैमरे थे लेकिन इनको निशा बंद कर देती थी। अब निशा ने इसे स्वीकार करते हुए बताया है कि क्यों वो ऐसा करती थीं।

Recommended Video

    निशा के आरोप के बाद वायरल हुई करण-हिमांशी की रोमांटिक तस्वीरें, भड़के लोगों ने कहा-'होम ब्रोकर'
    क्या कहा था करण ने

    क्या कहा था करण ने

    करण ने हाल ही में कहा था, हमारे 4बीएचके अपार्टमेंट में सात कैमरे हैं। बेडरूम को छोड़कर हर कमरे में एक कैमरा है। हॉल में एक कैमरा उस जगह को रिकॉर्ड कर सकता था जहां निशा ने दीवार पर अपना सिर मारा था। लेकिन निशा ने घर में लगे कैमरे बंद कर दिए थे। अगर हमारे पास फुटेज होते तो चीजें साफ हो जातीं लेकिन कैमरे बंद कर दिए गए। इससे साफ है कि मुझे फंसाने के लिए सब कुछ योजनाबद्ध और नियोजित तरीके से किया गया।

     निशा ने बताई कैमरे बंद करने की वजह

    निशा ने बताई कैमरे बंद करने की वजह

    निशा ने घर में लगे कैमरों को बंद करने को लेकर कहा, ये सही है कि कैमरे बंद थे और मैंने ही कुछ समय पहले उन्हें बंद कर दिया था। बाहर जहां कैमरे थे, करण काफी अच्छा बर्ता करता था। वहीं बेडरूम में कैमरा नहीं था तो वहां वह मुझे गाली देता और मारता था। कई दिन पहले मैंने कैमरे बंद कर दिए थे। पुलिस ने डीवीआर को जब्त कर लिया है, जिससे चीजें साफ होंगी।

    क्या है करण और निशा में विवाद

    क्या है करण और निशा में विवाद

    निशा और करण के बीच बीते कई दिनों से विवाद चल रहा है। निशा ने पति करण पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं करण का कहना है कि निशा एक प्लान के तहत उनको फंसा रही है। निशा रावल ने ये भी कहा है कि उनके पति का किसी और औरत के साथ संबंध है। करण मेहर ने इन आरोपों का भी खंडन किया है। दोनों के बीच झगड़ा मीडिया में भी काफी चर्चा में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+