'6 मुस्लिम देशों पर की थी बमबारी', निर्मला सीतारमण ने बराक ओबामा पर साधा निशाना
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे को भारत के लिए ऐतिहासिक बताया। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर निशाना साधा।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे को लेकर रविवार को कहा कि पीएम मोदी का अमेरिका दौरा भारत के लिए ऐतिहासिक रहा है। वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा एक इंटरव्यू में भारत के मुसलमानों के हालात पर सवाल उठाने के मुद्दे पर निर्मला सीतारमण ने पीएम मोदी का बचाव किया।
सीतारमण ने ओबामा पर निशाना साधते हुए कहा कि हम अमेरिका के साथ अच्छे रिश्ते रखते हैं। लेकिन, फिर भी भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जबकि पूर्व राष्ट्रपति के शासन में छह मुस्लिम-बहुल देशों पर 26,000 से अधिक बम गिराए गए।

सीतारमण ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। किसी भी समुदाय के साथ पक्षपात नहीं किया गया है। लेकिन, फिर भी बिना वजह इस मुद्दे की बहस में सभी लग जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 13 देशों ने सम्मान किया है। जिसमें 6 देश मुस्लिम बहुसंख्यक वाले शामिल हैं।
विपक्षियों पर भी साधा निशाना
विपक्ष एक मात्र लक्ष्य है कि बीजेपी और पीएम मोदी को किसी तरह हराना। इसलिए बिना कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल बिना डेटा के गैर-मुद्दे उठाने में लगे हैं।विपक्ष को मालूम है कि वो बीजेपी और पीएम मोदी का चुनाव में मुकाबला नहीं कर सकते हैं। इसलिए वो तरह-तरह के कैंपेन चला रहे हैं। विपक्षी दलों में प्रमुख रूप से कांग्रेस पिछले कुछ चुनावों के दौरान इस तरह की बिना डेटा के मुद्दे उठा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications