जब संसद में बोलीं निर्मला सीतारमण, मैं ज्यादा प्याज नहीं खाती, चिंता मत करिए

Recommended Video

      Nirmala Sitharaman ने क्यों कहा,मैं इतना Onion,Garlic नहीं खाती हूं जी | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। देश में प्याज की बढ़ती कीमतों की वजह से लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। प्याज की बढ़ती कीमतों का मुद्दा बुधवार को संसद में भी उठा। इस दौरान प्याज के मुद्दे पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मजाकिया लहजे में कहा कि प्याज की बढ़ती कीमतों का उनपर व्यक्तिगत रुप पर कोई असर नहीं पड़ा है क्योंकि वह ऐसे परिवार से आती हैं जहां प्याज व लहसुन को खास पसंद नहीं किया जाता है।

      nirmala sitharaman

      मैं प्याज नहीं खाती
      निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं बहुत ज्यादा प्याज नहीं खाती, इसलिए चिंता ना करें, मैं ऐसे परिवार से आती हूं जिसे प्याज की कोई खास परवाह नहीं है। निर्मला सीतारमण के बयान पर सदन में लोग हंसने लगे। दरअसल निर्मला सीतारमण प्याज की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम की जानकारी दे रही थीं। उन्होंने कहा कि प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए उन्होंने कई कदम उठाए जिसमे इसके भंडारण को लेकर काफी फैसला लिए गए।

      लिए कई फैसले
      केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्याज के भंड़ारण से जुड़े कुछ ढांचागत मुद्दे जुड़े हैं और इससे निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्याज की खेती के रकबे में कमी आई है, जिसकी वजह से इसका उत्पादन कम हुआ है। लेकिन सरकार लोगों को इसके उत्पादन के लिए प्रोत्साहित कर रही है। प्याज की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए 57 हजार मीट्रिक टन बफर स्टॉक बनाया गया है। यही नहीं मिस्र व तुर्की से भी प्याज को आयात किया जा रहा है।

      100 रुपए के पार प्याज
      बता दें कि देश के कई हिस्सो में प्याज की कीमतें 100 रुपए प्रति किलो के पार जा चुकी हैं। ओडिशा में प्याज की कीमत 120 रुपए प्रति किलो है। प्याज होलसेल दाम ने 100 के आंकड़े को भी पार कर दिया और अब यह 120 रुपए प्रति किलो से लेकर 130 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। पहली बार ऐसा हुआ है जब प्याज का दाम 100 रुपए से अधिक हो गया है, बाजार में प्याज की कमी का मुख्य कारण मौसम में बदलाव को बताया जा रहा है। बिनमौसम बारिश की वजह से फसलें खराब हो गई हैं जिस वजह से देश में प्याज की कमी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+