Budget 2022: जानिए, मोदी सरकार के इस बजट में क्या महंगा हुआ और क्या सस्ता?
नई दिल्ली, 1 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022 देश के समक्ष पेश कर दिया है। इस बजट से आम से लेकर खास तक को उम्मीद थी, हालांकि केंद्र सरकार ने बजट में हर वर्ग और क्षेत्र के लोगों को राहत देने की कोशिश की गई है। हर साल पेश होने वाले केंद्रीय बजट पर अक्सर लोगों की नजर महंगी और सस्ती हुई चीजों पर रहती है। कोरोना संकट और बढ़ती महंगाई के इस दौर में देश की जनता को मोदी सरकार से बजट में राहत की उम्मीद थी। आइए जानते हैं, केंद्र सरकार ने बजट में क्या सस्ता और क्या महंगा किया है?

कॉर्पोरेटिव टैक्स में राहत, क्रिप्टो में झटका
केंद्र सरकार ने कॉर्पोरेटिव टैक्स में बड़ी राहत दी है। बजट, 2022 में इसे 18 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। इसके अलावा कॉर्पोरेटिव सरचार्ज 12% से घटाकर 7% किया जाएगा। वहीं क्रिप्टो करेंसी निवेशकों को बड़ा झटका दिया है। केंद्र ने डिजिटल करेंसी से होने वाली कमाई पर 30 फीसदी का टैक्स लगाने का ऐलान किया है।
Recommended Video

सस्ते होंगे इलेक्ट्रोनिक्स सामान
केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि इलेक्ट्रोनिक्स पर लगने वाले टैक्स में छूट मिलेगी। इसका मतलब कि घरेलू इलेक्ट्रोनिक समान खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों को कीमतों से थोड़ी राहत मिलेगी।

सस्ते होंगे रत्न-आभूषण
बजट, 2022 में महिलाओं और शादी के लिए आभूषण खरीदने वालों को राहत दी गई है। केंद्र सरकार ने रत्न और आभूषण पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 5 फीसदी कर दिया है। सिंपली सोन्ड डायमंड पर अब कोई कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी। हालांकि नकली गहनों पर कस्टम ड्यूटी 400 रुपए प्रति किलो रहेगी, ताकि इसके आयात को कम किया जा सके। इससे नकली गहनों की कीमतों में इजाफा हो सकता है।

किसानों को सस्ते मिलेंगे सामान
इसके अलावा खेती से जुड़े सामान को सस्ता किया जाएगा। वहीं, स्टील के स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी एक और साल के लिए बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा विदेशों से आने वाली मशीनें पहले के मुकाबले और सस्ती मिलेंगी।

महंगी होगी हवाई यात्रा
केंद्र सरकार ने हवाई ईंधन की कीमतों में इजाफा किया है। इससे आने वाले दिनों में हवाई यात्रा और महंगा हो सकता है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने एयर फ्यूल के दाम में 8.5 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

मोबाइल फोन, कपड़े-जूते समेत ये सामान हुए सस्ते
बजट में बताया गया कि कपड़ा और चमड़े का सामान सस्ता होगा, पैकेजिंग के डिब्बे, मोबाइल फोन और चार्जर भी सस्ते होंगे। इसके अलावा ट्रांसफॉर्मर आदि पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है ताकि घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जा सके।

महंगा होगा छाता
केंद्र सरकार ने इस बार बारिश से बचने के लिए आम जनता से थोड़ा और खर्च कराने का मन बनाया है। छतरियां अब से महंगी हो जाएंगी क्योंकि सरकार ने इन पर टैक्स को बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा छाता बनाने के लिए लगने वाले पूर्जों पर टैक्स छूट भी कम कर दिया है।

यह भी पढ़ें: बजट 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- इस साल 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी करेगा भारत












Click it and Unblock the Notifications