बजट 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- इस साल 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी करेगा भारत

नई दिल्‍ली, 1 जनवरी। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलगवार कोसंसद में 2022-23 का केंद्रीय बजट पेश किया। जिसमें वित्‍त मंत्री ने कहा कि इस साल भारत 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी करेगा।

5G

वित्‍त मंत्री ने कहा यह अगले साल यानी वित्तीय वर्ष 2023 के अंदर निजी दूरसंचार प्रदाताओं द्वारा नेकस्‍ट जेनरेशन की दूरसंचार सेवा शुरू करने की सुविधा प्रदान करेगा। सीतारमण ने यह भी कहा कि डिजाइन आधारित विनिर्माण योजना उत्पादन से Linked Incentive Scheme (PLI) के हिस्से के रूप में 5जी के लिए एक मजबूत ecosystem लाएगी। केंद्र सरकार 2022 और 2023 में भारतनेट परियोजना के तहत दूरदराज के क्षेत्रों सहित सभी गांवों में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का ठेका भी देगी। यह एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) योजना के तहत किया जाएगा, और इसके 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने मंगलवार को यह भी कहा कि भारत, एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है और एक महामारी से प्रेरित मंदी से उभर रहा है। उन्‍होंने कहा 2022-23 के लिए उनका बजट सार्वजनिक निवेश के माध्यम से आर्थिक विकास की नींव रखेगा। सरकार ने चालू वित्त वर्ष के अनुमानित 9.2 प्रतिशत और पिछले वर्ष के 6.6 प्रतिशत संकुचन की तुलना में 8 प्रतिशत से 8.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+