रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी तीनों सेनाध्यक्षों से मुलाकात, आतंक पर पाक को घेरने की तैयारी

पाक को घरने की तैयारी

नई दिल्ली। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण 25 फरवरी को देश की तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी। इसके अलावा देशभर से कई रक्षा विशेषज्ञ भी मीटिंग में शामिल होंगे। ये बैठक दो दिन तक चलेगी। पाकिस्तान में आतंक को पनाह मिलना और इसका भारत के खिलाफ इस्तेमाल होने की बात को दुनिया के सामने लाना, इस बैठक का अहम मुद्दा है। ये बैठक पुलवामा हमले के 11 दिन बाद होने जा रही है, जिसमें भारत ने 40 जवानों को खोया है। इस फिदायीन हमले की जिम्मेदारी पाक मे पल रहे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

 पाक को बेनकाब करने की तैयारी

पाक को बेनकाब करने की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, बैठक में रक्षामंत्री, तीनों सेनाओं के प्रमुख, भारतीय दूतावास के अधिकारी और रक्षाक्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे। बैठक में पुलवामा हमले के बाद के हालात पर चर्चा के साथ-साथ इस बात पर भी विमर्श होगा कि पाक का असली चेहरा दुनिया के सामने कैसे उजागर किया जाए। पुलवामा आतंकी हमले में पाक के संगठन का हाथ सामने आया है लेकिन पाकिस्तान ने इसे नकार दिया है और भारत से कहा है कि झूठे आरोप ना लगाकर वो इसके सबूत दे।

रक्षामंत्री कह चुकीं, वक्त आने पर दिया जाएगा जवाब

रक्षामंत्री कह चुकीं, वक्त आने पर दिया जाएगा जवाब

पुलवामा हमले के बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने इससे पहले कहा था कि वक्त आने पर जवाब दिया जाएगा लेकिन रणनीति को सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि भविष्य में पुलवामा जैसी घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। हम इस संबंध में अधिक जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।

14 फरवरी को हुआ हमला

14 फरवरी को हुआ हमला

14 फरवरी को को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें 40 जवानों की जान चली गई। ये हमला तब हुआ जब सीआरपीएफ के 2500 जवानों का काफिला श्रीनगर जा रहा था। जैश का आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास कमांडो विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर जवानों की बस से टकरा गया। जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश का चीफ मसूद अजहर पाकिस्तान का रहने वाला है और बहावलपुर में उसके ठिकाने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+