Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना टीकाकरण का चौथा दिन: सीतारमण, मनमोहन सिंह, अनिल बैजल समेत इन नेताओं को दी गई वैक्सीन

कोरोना टीकाकरण का चौथा दिन: केजरीवाल, सीतारमण मनमोहन सिंह समेत इन नेताओं को दी गई वैक्सीन

नई दिल्ली। देश में इस समय कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण चल रहा है। 1 मार्च से टीकाकरण का दूसरा फेस शुरू हुआ है। आज यानी गुरुवार को इसका चौथा दिन है। आज पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, दिल्ली सीएम केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है। कोरोना टीकाकरण के दूसरे फेस में 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों और किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से ऊपर के उन लोगों, जिन्हें संक्रमण का खतरा ज्यादा है, वैक्सीन लगाई जा रही हैं।

coronavirus vaccine, coronavirus, Nirmala Sitharaman receives COVID19 vaccine, Anil Baijal, Manoj Sinha, arvind kejriwal, कोरोना वायरस, manmohan singh

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने आज अपने माता-पिता के साथ दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना वायरस की पहली खुराक ली है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी आज कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। शिमला में उन्होंने टीका लगवाया है।

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने दिल्ली के वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल पहुंचकर में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ली है।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी आज कोरोना की पहली खुराक ले ली है। उन्होंने तीरथ राम शाह अस्पताल में कोरोना वायरस का टीका लगवाया है। वहीं जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्टिपल में खुद को कोरोना का टीका लगवाया है।

पूर्व प्रधानमंत्री और जाने माने अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरुशरण कौर ने आज दिल्ली स्थित एम्स पहुंचकर कोरोना की पहली डोज लगवाई है।

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने भुवनेश्वर में वैक्सीन लगवाई है। राज्यपाल ने राज भवन हॉस्टिपल में वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है

बता दें कि एक मार्च से शुरू हुए कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव के अलावा कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और दूसरे क्षेत्र के मशहूर लोग अब तक वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+