चिदंबरम पर सबसे बड़ा हमला- नवाज शरीफ से तुलना, सीतारमण बोलीं- 21 विदेशी खाते, 14 देशों में संपत्ति

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के नेतृत्‍व वाली सरकार में वित्‍त मंत्री रहे पी चिदंबरम पर बीजेपी ने अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को चिदंबरम की तुलना पनामा पेपर लीक में फंसे पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से कर डाली। उन्‍होंने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से सवाल पूछा- जैसे नवाज शरीफ पर राजनीतिक प्रतिबंध लगाया गया है, क्‍या वैसी ही कार्रवाई चिदंबरम के खिलाफ भी की जाएगी?

नवाज शरीफ का उदाहरण देकर राहुल से पूछा- कब लोगे एक्‍शन

निर्मला सीतारमण ने आगे कहा, 'चिदंबरम ने 2014 लोकसभा चुनाव के वक्‍त दिए हलफनामे में अपनी और अपने परिवार के सदस्‍यों की विदेशी संपत्ति का ब्‍योरा नहीं दिया था। कानूनन उन्‍हें ऐसा करना चाहिए था। कानून तोड़ने के कारण ही उन्हें आयकर विभाग की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ भी चल रहा है। नवाज पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। क्या राहुल गांधी उनके (चिदंबरम) के खिलाफ कोई कार्रवाई करेंगे?'

हलफनामे में कभी नहीं दी विदेशी संपत्ति की जानकारी

निर्मला सीतारमण ने कहा कि न तो उन्होंने 2009 में और न ही उसके बाद दाखिल हलफनामे में संपत्ति का पूरा ब्‍योरा दिया था। उनके बेटे कार्ति ने 2014 में संपत्ति की जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष अपने वरिष्ठ नेता पर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ें और जनता के सामने आकर जवाब दें।

 आरोप साबित हुए तो चिदंबरम को होगी 10 साल जेल

आरोप साबित हुए तो चिदंबरम को होगी 10 साल जेल

निर्मला सीतारमण यहीं पर नहीं रुकीं। उन्‍होंने ब्लैकमनी कानून याद दिलाते हुए कहा, 'अगर चिदंबरम पर आरोप साबित होते हैं, तो उन्हें 10 साल जेल की सजा काटनी होगी और 120 प्रतिशत जुर्माना भी भरना पड़ेगा।' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने 2014 के हलफनामे में कहा था कि हम कालाधन कानून लेकर आएंगे, जिसके तहत इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और हम 2015 में ब्लैक मनी कानून लेकर आए। सीतारमण ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'चिदंबरम ने कालेधन कानून का उल्लंघन किया है।'

21 विदेशी खाते और 14 देशों में संपत्ति का आरोप

21 विदेशी खाते और 14 देशों में संपत्ति का आरोप

निर्मला सीतारमण ने चिदंबरम पर और बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया कि यूके के कैब्रिज में चिदंबरम के नाम पर पांच करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। करीब 80 लाख की प्रॉपर्टी अमेरिका में है। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 21 विदेशी खाते में उनके नाम हैं। 14 देशों में उनके नाम पर संपत्ति है। आयकर विभाग ने चिदंबरम शुक्रवार को चिदंबरम, उनके बेटे कार्ति, पत्नी नलिनी और बहू श्रीनिधि के खिलाफ कालेधन कानून के तहत चार्जशीट दाखिल की थी। अब इस मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+