PNB Scam: 90 दिन के लिए 67 लाख रुपए देकर अमेरिका के इस होटल में शान से है नीरव मोदी

90 दिन के लिए 67 लाख रुपए देकर इस अमेरिका के इस होटल में शान से है नीरव मोदी

Recommended Video

    PNB Fraud: Nirav Modi America के इस Hotel में रह रहे है । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक से 11,500 करोड़ रुपए का घोटाला कर फरार नीरव मोदी, अमेरिका में पूरे शान-ओ-शौकत से हैं। नीरव मोदी, भारत के 'दूसरे माल्या' भी जा रहे हैं। समाचार चैनलों की रिपोर्ट्स के अनुसार नीरव, पत्नी एम और बच्चों समेत न्यूयॉर्क के सबसे महंगे होटलों में से एक जेडब्ल्यू मैरिएट एसेक्स हाउस में रुके हैं। यहां उन्होंने जो स्वीट किराए पर लिया है वो काफी महंगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार नीरव ने 90 दिनों के लिए इस होटल के 36 वें मंजिले पर अपार्टमेंट बुक कराया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह घोटाला सामने आने के बाद से नीरव मोदी का फोन स्विच ऑफ है। हाालंकि यह दावा किया जा रहा है कि इस होटल में उनकी गतिविधियां तेज हैं। टीवी रिपोर्ट के अनुसार होटल के स्टाफ ने यह दावा किया है कि उन्होंने नीरव को देख है। स्टाफ के अनुसार वो असाधारण रूप से शांत हैं। नीरव की पत्नी एमी को भी होटल की बिल्डिंग से कई बार आते जाते देखा गया।

    ठीक सामने सेंट्रल पार्क

    ठीक सामने सेंट्रल पार्क

    इससे पहले जब वहां के स्टाफ से यह पूछा गया कि नीरव कब तक आएंगे तो इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। कहा गया कि बच्चे अंदर हैं। इसी अपार्टमेंट से कुछ दूरी पर मेडिसन अवेन्यू में नीरव का ज्वैलरी स्टोर भी है। बता दें कि नीरव ने जहां अपार्टमेंट लिया है उसके ठीक सामने सेंट्रल पार्क है।

    स्टोर से कैश में गहने खरीदे

    स्टोर से कैश में गहने खरीदे

    वहीं दूसरी ओर भारत में नीरव मोदी के स्टोर पर ईडी द्वारा डाले गए छापों में अधिकारियों के हाथ खरीदारों की लिस्ट हाथ लगी है। इस लिस्ट में फिल्म, उद्योग और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं। जिन्होंने नीरव मोदी के स्टोर से कैश में गहने खरीदे हैं। इस जानकारी के चलते कई बड़ी हस्तियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट को एक अधिकारी ने बताया कि कई नामचीन लोग नीरव मोदी के शोरूम से कॉर्ड और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से कुछ पैसे देकर बाकी पैसे नकद देते रहे हैं।

     कुछ नेताओं के बारे में भी जानकारी मिली

    कुछ नेताओं के बारे में भी जानकारी मिली

    आयकर विभाग को कुछ नेताओं के बारे में भी जानकारी मिली है जोकि नीरव के स्टोर पर नकद लेन-देन ही करते थे। आयकर विभाग को शक है कि टैक्स चोरी के लिए ये तरीका अपनाया गया है। एक अधिकारी के मुताबिक नोटबंदी के समय भी लेन-देन नकदी में हुए, जांच में इस बात के पुख्ता सबूत मिले कि लेन-देन को छुपाने के लिए नकदी का प्रयोग किया गया। आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में नरेंद्र मोदी सरकार ने नोटबंदी लागू की थी। नोटबंदी के बाद खबर आई थी कि बहुत से जेवर कारोबारियों ने लोगों को नकद पैसे लेकर महंगे दामों पर सोने इत्यादि के आभूषण बेचे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+