नीरव मोदी ने हासिल कर लिया है इस देश का पासपोर्ट, लंदन में रह रहा

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक से 13 हजार करोड़ से ज्यादा के घोटाले में आरोपी नीरव मोदी इस समय लंदन में है। उसने सिंगापुर का पासपोर्ट हासिल कर लिया है और इसी से वो दुनिया में घूम रहा है। इन दिनों वो लंदन में बताया गया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में वो दुबई, बेल्जियम और हॉन्गकॉन्ग में भी देखा गया है। लंदन से पहले उसने काफी समय न्यूयॉर्क में भी गुजारा है। बैंक फ्रॉड में नाम सामने आने के बाद से नीरव मोदी फरार है।

Nirav Modi in London on a Singapore passport says a report

नीरव की बहन पुर्वी और भाई नीशाल के पास बेल्जियम का पासपोर्ट है, वहीं उसके कुछ और रिश्तेदारों के पास ब्रिटिश पासपोर्ट भी है। ईडी ने नीरव मोदी और उसके कई रिश्तेदारों के खिलाफ पीएमएलए एक्ट के तहत कई नोटिस जारी किए हैं। वहीं सीबीआई ने हाल ही में मुंबई कोर्ट में दो चार्जशीट मोदी के खिलाफ दायर की हैं।

सेलिब्रिटी ज्वैलर और 13 हजार करोड़ के बैंक फ्रॉड का आरोपी नीरव मोदी का पासपोर्ट भारत सरकार ने इस साल फरवरी में ही रद्द कर दिया था। पीएनबी घोटाला मामले में सीबीआई ने अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सीबीआई ने दो अलग अलग एफआईआर दर्ज किए हैं जिसमें से ज्‍यादातार आरोपि‍यों का नाम पर दोनों चार्जशीट में दाखिल है। सीबीआई की ओर से दाखिल पहली एफआईआर में नीरव मोदी, एमी, नि‍शाल और मेहुल चोकसी समेत कई नाम शामिल है, जबकि दूसरी एफआईआर में चोकसी, गीतांजली जेम्‍स जैसे बड़े नाम शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+