पीएनबी घोटाला: ईडी ने की नीरव मोदी की 637 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक को 13.5 हजार करोड़ रुपए की चपत लगाकर फरार नीरव मोदी पर प्रवर्तन निदेशालय ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 देशों में उसकी 637 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। प्रवर्तन निदेशालय ने सिंगापुर, लंदन सहित 5 देशों में उसकी संपत्ति जब्त की है। प्रवर्तन निदेशालय को नीरव मोदी पर घोटाले के पैसे से संपत्ति खरीदने का शक है।

637 करोड़ की संपत्ति जब्त

637 करोड़ की संपत्ति जब्त

ईडी ने जो 637 करोड़ की संपत्ति जब्त की है उसमें नीरव मोदी के 5 विदेशी बैंक खातों में जमा 278 करोड़ रुपये की कुल राशि शामिल है। 22.69 करोड़ रुपये के डायमंड के आभूषण हांगकांग से भारत वापस लाए हैं। ईडी ने जो संपत्ति अटैच की है उसमें 19.5 करोड़ का दक्षिण मुंबई में एक फ्लैट भी शामिल है।

पीएनबी घोटाले का आरोपी है नीरव मोदी

पीएनबी घोटाले का आरोपी है नीरव मोदी

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक नीरव मोदी ने 2011 से 2017 के बीच कुल 21.38 करोड़ डॉलर के फर्जी बिल तैयार किए। इनके आधार पर वह लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स के जरिए नीरव मोदी ने बड़ा गेम खेला। उसने इस अवधि के दौरान बिलों को शॉर्ट टर्म लोन लेने के लिए पंजाब नैशनल बैंक को दिया और लोन पास करा लिया था। नीरव मोदी ने बिक्री में तेजी के नाम पर सिर्फ भारतीय बैंकों को ही बेवफूक नहीं बनाया बल्कि भारत के बाहर भी करीब 4 अरब डॉलर के लोन लिए थे।

घोटाले के पैसे से संपत्ति खरीदने के शक में की कार्रवाई

अमेरिका में नीरव मोदी की कंपनियों का फेडएक्स के साथ करार था। उसकी फर्म इसी कंपनी की मदद से हीरे एक्‍सपोर्ट करती थी। इनमें 17 लाख डॉलर की कीमत का भी एक हीरा था, लेकिन फेडएक्स ने सिर्फ 1.5 लाख डॉलर का इंश्योरेंस किया। कीमत में इतना अंतर बताता है कि नीरव मोदी किस प्रकार से फर्जीवाड़ा चला रहा था। नीरव मोदी 13.5 हजार करोड़ के मामले में फरार है।

ये भी पढ़ें: बुलंदशहर में ठाकुरों के घर के बाहर फेंके गए पर्चे, 'जय भीम बोलना होगा', इलाके में तनाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+