बुलंदशहर में ठाकुरों के घर के बाहर फेंके गए पर्चे, 'जय भीम बोलना होगा', इलाके में तनाव
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कुछ अराजक तत्वों ने एक बार फिर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। बीते शुक्रवार को बुलंदशहर में कुछ अज्ञात लोगों ने ठाकुर समुदाय के लोगों के घरों के बाहर पर्चे लिखकर फेंक दिए जिसपर लिखा था, जय भीम, ठाकुरों को बोलना होगा। पूरा मामला बुलंदशहर के सबदलपुर गांव का बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर इलाके में काफी तनाव है। ठाकुर परिवारों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

बुलंदशहर में दो समुदाय के बीच तनाव
पूरे मामले पर एक अधिकारी का कहना है कि करीब दो दर्जन ठाकुर समुदाय के लोग शनिवार की सुबह नरसेना पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। ठाकुर समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया है कि इसमें दलित समुदाय के लोग शामिल हैं। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया। ठाकुर समुदाय के लोगों ने कहा कि उनके घर के बाहर पर्चे लिखकर फेंके गए, 'जय भीम, ठाकुरों को बोलना होगा'।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
वहीं, ठाकुर समुदाय के लोगों की शिकायत के बाद दलित समुदाय के लोग भी थाने आ पहुंचे और उन्होंने कहा कि इस घटना में उनका कोई हाथ नहीं है। दोनों पक्षों ने पुलिस ने लिखित में दिया है कि वे लोग शांति बनाए रखेंगे। जबकि पुलिस ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

दलित समुदाय पर लगा आरोप
इस घटना के बाद इलाके में तनाव है। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की इस कोशिश से पुलिस के हाथ-पांव फुल रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।
ये भी पढ़ें: मोदी जैसा पीएम दुनिया में नहीं, उनके एक भाई ऑटो चलाते हैं दूसरे दुकान: बिप्लब देब












Click it and Unblock the Notifications